• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ससहा के शासकीय स्कूल के हेल्थ केयर लैब से दवाईयां एवं उपकरण सामग्री को चोरी करने वाले को पकड़ने में मिली सफलता थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही

चोरी के प्रकरण में 04 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक सामिल

⏺️ विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों के कब्जे से चोरी के दवाईयां व उपकरण जुमला कीमती 58225/- रूपये को बरामद किया गया

⏺️ विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालकों के विरूध्द धारा 331(4),305,3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी रतन सिंह पैकरा निवासी चण्डीपारा थाना पामगढ द्वारा दिनांक 16/08/2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यलाय ग्राम ससहा में स्कूली बच्चो के प्रशिक्षण के लिये मेडिकल सामाग्री व उपकरण शासन की मंद से खरीद कर स्कूल के हेल्थ केयर लैब कक्ष मे रखे थे जो दिनांक 15/08/2024 को स्वत्रंता दिवस मनाकर दोपहर स्कूल के सभी कक्ष मे ताला लगाकर घर चला गया था। दिनांक 16/08/2024 को करीबन सुबह 11.00 बजे स्कूल के हेल्थ केयर लैब कक्ष को खोलने गया तो देखा कि कक्ष का दरवाजा का कुण्डी टूटा हुआ था कमरा अंदर जाकर देखा तो कमरे मे रखा विभिन्न प्रकार के हेल्थ केयर सामाग्री व उपकरण नही था किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त सामाग्री को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयो के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 311/24 धारा 331(4),305,3(5) BNS कायम कर विवेचना कार्यावाही में लिया गया था।

⏩ चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा घटना स्थल गया घटना स्थल निरीक्षण किया।

⏩ प्रकरण की विवेचना दौरान पुलिस को मुखबिर सूचना मिला की 04 नाबालिक बालको के द्वारा चोरी किये विभिन्न प्रकार के हेल्थ केयर सामाग्री एवं उपकरणो को बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहे थे कि सूचना पर मौके पर रेड कार्यवाही किया गया। विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों से पुछताछ करने पर दिनांक 15-16.08.2024 के दरम्यिानी रात्रि में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यलाय ग्राम ससहा के हेल्थ केयर लैब से चोरी करना स्वीकार किये। जो समक्ष गवाहों के मेमोरेण्डम कथन लेकर चारो विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालको के कब्जे से चोरी किये विभिन्न प्रकार के हेल्थ केयर सामाग्री जुमला कीमती करीबन 58,225/-रूपये को बरामद किया गया है।

⏺️ प्रकरण की विवेचना दौरान विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालको का उक्त कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना सबुत पाये जाने से विधिवत कार्यवाही कर दिनांक 17.08.2024 को किशोर न्यायालय पेश उपरांत बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया।

⏩उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि रामदुलार साहू, आर.भुनेश्वर साहू, सूरज पाटले, दीपक कश्यप, रोहित साहू, श्याम ओग्रे एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…
  • WhatsApp-Image-2024-05-18-at-18.37.50
    मोटर साइकिल, लेपटॉप अऊ कैमरा चोरी करने वाला विधि ले…
  • 4cc84b77-2ae3-406b-8ccb-90cfd2b490f1
    थाना पामगढ़ क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक…
  • 09-10-2024
    जी0आर0 इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड बेस कैम्प से चोरी…
  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in