
चांपा ! धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक चांपा दशहरा उत्सव समिति द्वारा नगर के अग्रवाल ऐरन परिवार को पिछले वर्ष श्री रामचरितमानस ग्रंथ एवं साथ में शस्त्र ग्रहण का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ था समिति के जेस्ठ एवं श्रेष्ठ सभी सदस्यों ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 2026 डागा कॉलोनी स्टेशन रोड बरपाली चौक स्थित रोशनलाल हार्डवेयर स्टोर्स पर पहुंचकर अजय विजय ऐरन अग्रवाल परिवार को श्री पूजन सेट सिल्वर प्लेट देकर हमारा हमें सम्मानित किया

इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्य कमला देवी अग्रवाल विजय अजय मधु अंशिका लक्ष्य श्याम ऐरन अग्रवाल उपस्थित रहे पूरे कार्यक्रम के दौरान दुकान में भक्ति का अद्भुत वातावरण बना रहा जय श्री राम जय श्री राम “राधे कृष्णा राधे कृष्णा कृष्णा कृष्णा राधे राधे” के भजनों से पूरा परिसर गूंजायमान हो उठा

अग्रवाल ऐरन परिवार ने इस क्षण को अपने जीवन का परम सौभाग्य बताते हुए दशहरा उत्सव समिति का आभार व्यक्त किया समिति के सदस्यों ने कहा की श्री राम मर्यादा और धर्म का प्रेरणा स्रोत है
ऐरन अग्रवाल परिवार को यह सम्मान मिलना चांपा नगर के लिए भी गर्व का विषय रहा इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने परिवार को शुभकामनाएं दी और श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया जय जय श्री राम जय हनुमान !!











