• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जांजगीर में गूंजा एकता का संदेश, कलेक्टर एवं एसपी की उपस्थिति में आयोजित हुई एकता दौड़

  • लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर नेताजी चौक से प्रारंभ हुई एकता दौड़, हाईस्कूल मैदान स्थित प्रतिमा स्थल पर हुआ समापन
  • भूतपूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पुलिस अधिकारियों एवं स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा।

भारत के लौह पुरुष एवं देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जांजगीर -चांपा पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय जांजगीर में प्रातः 07:00 बजे ‘एकता दौड़’ (Run for Unity) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर जांजगीर-चांपा श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय एवं भूतपूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। एकता दौड़ का शुभारंभ नेताजी चौक से किया गया, जो कचहरी चौक होते हुए मुख्य मार्ग से हाईस्कूल मैदान के सामने स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल गार्डन पहुंचकर लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया। उन्होंने देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता एवं अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर ASP जांजगीर डॉ यूलैंडन यार्क, जेल अधीक्षक डीडी टोंडर, DSP अजाक सतरूपा तारम, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, जिला सेनानी योगिता साहू, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी अजाक, जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली भी उपस्थित रहे।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-10-30 at 9.29.09 PM
    आजाद भारत के लौह पुरुष एवं लौह महिला के योगदान का…
  • WhatsApp Image 2025-10-31 at 16.09.40_6151f3fa
    राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में रन फॉर…
  • साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक
    साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2025-10-31 at 19.21.45_d92ca8b7
    लौह पुरुष की जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस…
  • 1bfdb396-38e5-4adb-9ace-fe99cb987aa8
    जिला मुख्यालय सक्ती म गरिमामय ढंग ले मनाए गिस 78वां…

Primary Sidebar

Latest News

चांपा दशहरा उत्सव समिति 2026 ने अग्रवाल ऐरन परिवार को भेंट की पूजन सेट सिल्वर प्लेट

पुलिस प्रशासन ने शिक्षा विभाग के साथ मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस…रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़ में तूफान ‘अर्नब’ का कहर: फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराएगी सरकार, किसानों को मिलेगी राहत

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जांजगीर में गूंजा एकता का संदेश, कलेक्टर एवं एसपी की उपस्थिति में आयोजित हुई एकता दौड़

‘मां का जाना अपूरणीय क्षति…’: शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर भावुक हुए CM विष्णु देव साय, दी श्रद्धांजलि

अमेराडीह में राखड़ लोड हाइवा अनियंत्रित होकर गरीब के घर में घुसा, मिट्टी का मकान ढहा; कमरे में सो रही बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची।

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी; MSP, प्रति एकड़ सीमा और टोकन के नियम जानें

नाबालिग से अनाचार के मामले में, थाना चांपा पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

आजाद भारत के लौह पुरुष एवं लौह महिला के योगदान का स्मरण दिवस 31अक्टूबर…

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों-पेंशनरों को दीपावली का तोहफा, DA-DR में 2% बढ़ोतरी, जानिए अब कितना मिलेगा महंगाई भत्ता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in