• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

छत्तीसगढ़ म 1 मार्च ले 12वीं आऊ 3 मार्च ले 10वीं के बोर्ड परीक्षा के शुरुआत , 2500 ले अधिक केंद्र मन म होही परीक्षा 5.68 लाख विद्यार्थी मन होही शामिल

Chhattisgarh Board Exam 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (माशिमं) ने 1 मार्च से होने वाले बोर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है. वहीं बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्रियों का भी वितरण कर दिया गया है. साथ ही जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं.

कब से शुरू हो रही छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा?

12वीं की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी और 28 मार्च को अंतिम पेपर होगा. वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होगी और 24 मार्च तक चलेगी. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12.15 बजे तक चलेंगी.

एक शिफ्ट में संपन्न होंगी बोर्ड परीक्षा

परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. एग्जाम सुबह 09 बजे से लेकर दोपहर 12:15 बजे तक चलेंगी. इसके लिए छात्रों को परीक्षा हॉल में सुबह 9 बजे तक पहुंचना होगा. सुबह 9:05 बजे उत्तर पुस्तिका का वितरण किया जाएगा. अध्ययन के लिए प्रश्न पत्र का वितरण सुबह 9:10 बजे किया जाएगा. दरअसल, क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए 5 मिनट का अलग समय दिया गया है. वहीं विद्यार्थी सुबह 9:15 से लेकर दोपहर 12:15 तक प्रश्न पत्र हल कर कर पाएंगे.

2500 के अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ में 2500 के ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. 10वीं की बोर्ड परीक्षा प्रदेश के 2523 केंद्रों में होगी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 2397 केंद्र बनाए गए हैं.

5.68 लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल

दोनों कक्षाओं की परीक्षा में 5.68 लाख से अधिक परीक्षार्थी बैठेंगे. दरअसल,10वीं की बोर्ड परीक्षा 328522 विद्यार्थी देंगे. वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 240356 परीक्षार्थी बैठेंगे. 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए सबसे अधिक केंद्र रायपुर में बनाए गए हैं. रायपुर में 10वीं के 152 और 12वीं के लिए 149 केंद्र बनाए गए हैं. बिलासपुर में 10वीं के 131 और 12वीं के 122 केंद्रों में परीक्षा होगी. बलौदाबाजार में 10वीं के 119 और 12वीं के 113 केंद्र बनाए गए हैं. राजनांदगांव में 88 परीक्षा केंद्रों में बोर्ड परीक्षाएं होंगी. कांकेर में 10वीं के लिए 130 और 12वीं के लिए 123 केंद्र बनाए गए हैं.

बता दें कि सूरजपुर में 73 केंद्र बनाए गए हैं. वहीं इस बार 10 वीं कक्षा में 10,245 छात्र और 12 वीं में 7,915 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. परीक्षा में नकल को रोकने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर उड़नदस्ता टीम और कंट्रोल रूम बनाया गया है. बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण और बेहतर संचालित करने शिक्षा विभाग मुस्तैद नजर आ रहा है.

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • WhatsApp-Image-2023-12-09-at-19.43.14
    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय…
  • 4407884-untitled-19-copy
    बजट सत्र 2025, कार्य मंत्रणा समिति के होइस बैठक
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in