• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

आजाद भारत के लौह पुरुष एवं लौह महिला के योगदान का स्मरण दिवस 31अक्टूबर…

अधिवक्ता चितरंजय पटेल

भारत के इतिहास में 31अक्टूबर का विशेष महत्व है क्योंकि आज देश के लौह पुरुष आजाद भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती है तो वहीं लौह महिला एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरागांधी की पुण्य तिथि है।
इन पलों में अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने दोनों हस्तियों को स्मरण करते हुए कहा कि 31अक्टूबर सरदार पटेल एवं इंदिरा गांधी के राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण करने का दिवस है। अधिवक्ता पटेल ने आगे बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जहां आजादी के बाद भारत की 550 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने में साहसिक एवं ऐतिहासिक भूमिका अदा किया, जिससे उन्हें स्वतंत्र भारत के एकीकरण के शिल्पकार के रूप में जाना जाता है तथा उनके जन्म जयंती को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) के रूप में मनाया जाता है तथा Run for unity अर्थात एकता दौड़ आदि का आयोजन कर उनके योगदान को स्मरण किया जाता है, तो वहीं इंदिरा गांधी को प्रतिकूल परिस्थितियों में भी उनके अडिग, साहसी और दूरदर्शी निर्णयों के कारण लौह महिला कहा जाता है। भारत- पाकिस्तान युद्ध (1971) में ऐतिहासिक जीत, प्रथम सफल परमाणु परीक्षण पोखरण (1974), राष्ट्रीय बैंकों का एकीकरण, रियासतों के प्रिवी पर्स की समाप्ति जैसे कठोर एवं निर्णायक फैसले लेकर अपनी मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिचय दिया जिससे
दुनिया भर में ‘लौह महिला’ के रूप में विख्यात हुई फलस्वरूप उनके चाहने वाले इंदिरागांधी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप स्मरण करते हैं।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-10-31 at 19.21.45_d92ca8b7
    लौह पुरुष की जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस…
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 6.16.38 PM
    राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित…
  • WhatsApp Image 2026-06-25 at 6.33.59 PM
    स्वतंत्र भारत का काला दिवस 25 जून @ संविधान हत्या दिवस
  • WhatsApp Image 2026-07-23 at 6.42.04 PM
    चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…
  • अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ ने किया शिक्षकों का सम्मान बच्चों को पाठ्यक्रम पढ़ाने के साथ संस्कारवान बनाएं
    अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ ने किया शिक्षकों…
  • युक्तियुक्तकरण शिक्षा गुणवत्ता सुधार के दृष्टि ले  उत्कृष्ठ पहल…अधिवक्ता चितरंजय
    युक्तियुक्तकरण शिक्षा गुणवत्ता सुधार के दृष्टि ले…

Primary Sidebar

Latest News

चांपा दशहरा उत्सव समिति 2026 ने अग्रवाल ऐरन परिवार को भेंट की पूजन सेट सिल्वर प्लेट

पुलिस प्रशासन ने शिक्षा विभाग के साथ मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस…रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़ में तूफान ‘अर्नब’ का कहर: फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराएगी सरकार, किसानों को मिलेगी राहत

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जांजगीर में गूंजा एकता का संदेश, कलेक्टर एवं एसपी की उपस्थिति में आयोजित हुई एकता दौड़

‘मां का जाना अपूरणीय क्षति…’: शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर भावुक हुए CM विष्णु देव साय, दी श्रद्धांजलि

अमेराडीह में राखड़ लोड हाइवा अनियंत्रित होकर गरीब के घर में घुसा, मिट्टी का मकान ढहा; कमरे में सो रही बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची।

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी; MSP, प्रति एकड़ सीमा और टोकन के नियम जानें

नाबालिग से अनाचार के मामले में, थाना चांपा पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

आजाद भारत के लौह पुरुष एवं लौह महिला के योगदान का स्मरण दिवस 31अक्टूबर…

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों-पेंशनरों को दीपावली का तोहफा, DA-DR में 2% बढ़ोतरी, जानिए अब कितना मिलेगा महंगाई भत्ता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in