• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

Kisaan School : दुर्ग जिला के पाटन क्षेत्र के सहकारी साख समिति के 42 महिला मन पहुंचीन वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह, देश के पहली किसान स्कूल के नवाचार के करीन तारीफ

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र की साख समिति की 42 महिलाएं भ्रमण के लिए पहुंची. देश के पहले किसान स्कूल के नवाचार को देखकर महिलाओं ने तारीफ की और वे काफी उत्साहित नजर आई.


महिलाओं ने कहा कि किसान स्कूल में छग की संस्कृति से जुड़ी चीजों और पुरानी सामग्री को संग्रह कर ‘धरोहर’ को विकसित किया जा रहा है, इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है. उन्होंने किसान स्कूल में 36 भाजी, साढ़े 6 फ़ीट की धनिया, केले के रेशे, अमारी भाजी के डंठल के रेशे, भिंडी के डंठल के रेशे और अलसी के डंठल के रेशे से बने कपड़े, जैकेट-बैग समेत दूसरी चीजों को देखा. साथ ही, अक्षय चक्र वाटिका, ऑस्ट्रेलियन केंचुआ, सेप्टिक टैंक से रसोई गैस सिस्टम को देखकर महिलाएं आश्चर्यचकित हो गईं और किसान स्कूल की कोशिशों की तारीफ की. महिलाओं ने बीज संग्रहण केंद्र का भी अवलोकन किया है और किसान स्कूल के सेल्फी जोन में खुमरी के साथ पारम्परिक अंदाज में तस्वीर खिंचाई.
आपको बता दें, बहेराडीह के वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के नवाचार को देखने विदेश से भी लोग आ चुके हैं. छग के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग, किसान स्कूल के नवाचार को देखने के लिए पहुंच रहे हैं. कुछ दिनों पहले 6 राज्य के 16 युवा पहुंचे थे, वहीं स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स भी शैक्षणिक भ्रमण के लिए किसान स्कूल पहुंच रहे हैं.

दुर्ग जिले पाटन ब्लॉक के बैसाखू साहू, मुड़पार गांव से मेघनाद मरार, अमेरी से नीमा पनिका, शशि ठाकुर, पतोरा से मीना साहू, बिसवंतीन ठाकुर समेत नीता चंद्राकर ब्लॉक अध्यक्ष, योगिता साहू, गीता बारले, मोंगरा ठाकुर, फुलकुंवर मधुकर, गंगा बाई, प्रमिला गुड्ढियारी,खिलेश्वरी, भोजबाई धौंराभाठा, सेवती ठाकुर, मोतिम जोशी, पूनम कुर्रे, कौशिल्या गभरा, गीता ठाकुर, धात्री साहू करसा, पूजा साहू, मानकुंवर साहू कानाकोट,प्रेमिन कोसरे राखी,भारती हिरवानी सोसायटी प्रबंधक बेन्दरी आदि शामिल थी.
इस मौके पर केंद्रीय रेशम बोर्ड,तसर अनुसंधान, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार रामाधार देवांगन, राजाराम यादव, पुष्पा यादव, शिवदयाल यादव, पिंटू कश्यप आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • Kisaan School : साग-भाजी व फल-फूल के रेशे से किसान स्कूल में बन रहीं राखियां, लोगों को खूब पसंद आने लगी बिहान समूह की हर्बल राखियां
    Kisaan School : साग-भाजी व फल-फूल के रेशे से किसान…
  • WhatsApp Image 2025-07-29 at 12.28.19_320c0c3a
    Kisaan School : नवाचार के काम को देखने किसान स्कूल…
  • WhatsApp Image 2025-08-08 at 11.26.44_51cdf189
    Kisaan School : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में…
  • WhatsApp-Image-2023-12-21-at-15.07.57
    Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान…
  • 53bd1d06-4fc0-43df-90d6-fa57ebb733df
    किसान महोत्सव की तैयारियों को लेकर किसानों की हुई…

Primary Sidebar

Latest News

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in