• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह

5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह

संवाददाता

राम कुमार मनहर  

मोबाईल नंबर 9977109155

 

5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के लिंक रोड स्थित ज्ञानदीप स्कूल में 5 मई शुक्रवार को शाम 4:30 बजे से वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में ‘कॅरियर मार्गदर्शन’ का आयोजन किया जाएगा. यहां सम्बोधन के लिए पूर्व आईएएस ओपी चौधरी पहुंचेंगे और कॅरियर को लेकर छात्र-छात्राओं, युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे. जांजगीर में आयोजित होने वाले कॅरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह दिख रहा है. पूर्व आईएएस ओपी चौधरी के सम्बोधन को सुनने के लिए युवाओं में हमेशा से ही बड़ा क्रेज रहा है. जांजगीर के आयोजन को लेकर भी छात्र-छात्राओं में यही क्रेज दिख रहा है.

आपको बता दें, छ्ग में सबसे कम उम्र में ओपी चौधरी आईएएस बने थे और युवाओं के रोल मॉडल हैं. उन्हें प्रधानमंत्री से ‘लाईवलीहुड कॉलेज’ की संकल्पना को लेकर पुरस्कार भी मिला था. पूर्व आईएएस ओपी चौधरी का सम्बोधन देश के कई बड़े शिक्षण संस्थानों में हो चुका है. यही वजह है कि युवा उन्हें सुनने के लिए हर वक्त आतुर नजर आते हैं.

NCC और स्काउट गाइड के बारे में भी मिलेगी जानकारी
कॅरियर मार्गदर्शन के पहले NCC और स्काउट गाइड के बारे में जानकारी दी जाएगी. इस दौरान NCC अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी और स्काउट गाइड के आयुक्त जितेंद्र तिवारी जानकारी साझा करेंगे. आयोजन में NCC कैडेट्स और स्काउट गाइड के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे.वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की द्वितीय पुण्यतिथि 5 मई को, दी जाएगी श्रद्धांजलि
छ्ग की काशी के नाम से विख्यात धार्मिक नगरी खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू ने जन्म लिया था और 2012 में पत्रकारिता की शुरुआत की थी. वे साधना न्यूज, स्वराज एक्सप्रेस, आईएनएच न्यूज टीवी चैनल के जिला संवाददाता थे, वहीं दैनिक दैनन्दिनी और साप्ताहिक किसान वीर के जिला संवादताता थे. 9 बरस की पत्रकारिता करते 5 मई 2021 को कोरोना से उनका स्वर्गवास हो गया था. 5 मई को उनकी द्वितीय पुण्यतिथि है. इस दिन उन्हें अलग-अलग जगहों में श्रद्धांजलि दी जाएगी. ज्ञानदीप स्कूल में आयोजित कॅरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में भी उन्हें नमन किया जाएगा और उनकी पत्रकारिता के कार्यों को याद किया जाएगा.

किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में आज रोपे जायेंगे ब्रम्हकमल का पौधा, विश्व के कल्याण के लिए यज्ञ का भी होगा भव्य आयोजन

 5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह
संवाददाता
राम कुमार मनहर
मोबाईल नंबर 9977109155

जांजगीर-चाम्पा. किसान स्कूल बहेराडीह में आज 5 मई को वरिष्ठ पत्रकार स्व कुंजबिहारी साहू की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई जाएगी. इस अवसर पर उनकी स्मृति में किसान स्कूल परिसर में विकसित अक्षय चक्र क़ृषि बाड़ी में ब्रम्हकमल का पौधा रोपित किये जायेंगे और पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा, वहीं गायत्री परिवार के सहयोग से विश्व के कल्याण के लिए यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि जिले में पत्रकार रहे कुंजबिहारी साहू का आज 5 मई को किसान स्कूल बहेराडीह में छत्तीसगढ़ के किसानों द्वारा द्वितीय पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर उनकी स्मृति में किसान स्कूल परिसर पर विकसित अक्षय चक्र क़ृषि बाड़ी पर बिलासपुर जिले के प्रगतिशील युवा किसान अविनाश मांझी के सौजन्य से ब्रम्हकमल पौधे का रोपण किया जायेगा, वहीं दूसरी ओर यहाँ पर प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक गायत्री परिवार के सहयोग से विश्व के कल्याण के लिए यज्ञ आयोजित होंगे। इस यज्ञ का विधि विधानपूर्वक पूजा हमर संगवारी किसान उत्पादक कंपनी के डायरेक्टर व क़ृषि विभाग के कृषक मित्र सिवनी निवासी रामाधार देवांगन के द्वारा की जाएगी. इससे पूर्व पुष्पांजलि सभा आयोजित होंगी. जाटा-बहेराडीह की उप सरपंच चन्दा सरवन कश्यप ने विश्व के कल्याण हेतु आयोजित गायत्री यज्ञ में अंचल के लोगों को शामिल होने का आग्रह किया है.

 

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह : डॉ. झा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 22 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने की आयोजन की सराहना, कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं का दिखा उत्साह
    सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह :…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह - जैजैपुर विधायक और कलेक्टर समेत अन्य अतिथि रहे मौजूद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घिवरा में हुआ आयोजन
    वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in