• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

झपटमार गिरोह पर पुलिस का शिकंजा: 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी शामिल

  • सीसीटीवी-फुटेज के माध्यम से आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता
  • झपटमारी के 5 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल, नकद 1900 रुपये बरामद

थाना सायबर एवं थाना बलौदा पुलिस की सक्रियता से रास्ता रोककर मोबाइल और 40 हजार रुपये नकदी झपटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस ने 5 आरोपियों समेत 2 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ने में सफलता हासिल किया है।

ऐसे हुई थी वारदात

प्रार्थी विरेंद्र कुमार निवासी मोहरियामुडा थाना हरदीबाजार 28.05.26 को फसल काटने नैला आया था। रात होने पर वह अपने साथी के साथ करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से अपने गांव मोहरियामुडा लौट रहा था। रात करीब 11:30 बजे पहरिया के आगे तालाब के पास पहरिया की तरफ से आई दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों ने इनकी बाइक रोक ली। अचानक झपटमारी कर बैग में रखे 3 मोबाइल और 40,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीछा करने पर प्रार्थी और उसके साथी बाइक से गिर पड़े और हल्की चोटें आईं। आरोपियों की एक बाइक पल्सर और दूसरी स्प्लेंडर थी, दोनों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 245/2026 धारा 126(2), 304 (2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीटीवी और सायबर तकनीकी से मिला सुराग

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए SP के निर्देशन पर आरोपियों की पतासाजी हेतु अलग अलग जगहों पर टीम रवाना किया गया। घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज और सायबर तकनीकी के आधार पर आरोपियों को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. बलवेदव सूर्या निवासी, औराईखुर्द दर्राभाठा, चौकी नैला
  2. पंकज यादव, निवासी करमंदी बड़े पारा, चौकी नैला
  3. लखन कंवर, निवासी कचौरा, थाना उरगा कोरबा
  4. राकेश यादव, निवासी कचौरा, थाना उरगा कोरबा
  5. दुर्गेश सिंह, निवासी नवापारा, थाना उरगा कोरबा

उपरोक्त कार्यवाही मे सायबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा, चौकी पंतोरा से सउनि जयनंदन मार्बल, प्र.आर. रमेश त्रिपाठी, लखेश्वर कंवर, सायबर थाना से आरक्षक माखन साहू, मोह. शहबाज, प्रदीप दुबे, चौकी पंतोरा से आरक्षक दिलीप माथुर, मोहम्मद अहमद कुरैशी, पुदम कश्यप, भुनेश्वर पटेल, युवराज सिह, संतकुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-04 at 2.06.16 PM
    थाना साइबर पुलिस की सक्रियता: 48 घंटे में झपटमारी…
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…
  • 3d3b530f-3beb-4368-9a41-4f9240affeea
    थाना चांपा क्षेत्र के गणेश मोबाइल शॉप म रात्रि के…
  • WhatsApp-Image-2023-12-06-at-18.05.07
    फसल बीमा जागरूकता रथ ला अपर कलेक्टर हरी झंडी दिखाके…
  • WhatsApp Image 2026-04-15 at 8.54.56 PM
    बलौदा पुलिस की सक्रियता से बलौदा क्षेत्र के अलग अलग…
  • WhatsApp Image 2026-07-10 at 9.16.02 PM
    *झपटमारी कर पैसे छीनने वाले एक बालिक और दो विधि से…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in