• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

जिला सक्ति पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता के कुशल नेतृत्व मेंदिनांक 11.09.2026 को थाना डभरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मेढ़ापाली, अम्बेडकर चौक के पास स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। मामले में प्रार्थी छत्रपाल आजाद, पिता महावीर, निवासी पलाड़ी खुर्द, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती द्वारा थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।*प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 350/26, धारा 298, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया, प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किये गये,विवेचना में आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर थाना डभरा पुलिस द्वारा दिनांक 12.09.2026 को निम्न आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया—हेमंत यादव, पिता श्याम कुमार यादव, उम्र 24 वर्षसाहिल भारद्वाज, पिता संतोष भारद्वाज, उम्र 19 वर्षअमित बसंत, पिता कृष्ण कुमार बसंत, उम्र 20 वर्षतीनों आरोपी साकिनान मेढ़ापाली, थाना डभरा, जिला सक्ती (छ.ग.) के निवासी हैं।पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को श्रीमान किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया प्रकरण की विवेचना जारी है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक राजेश पटेल, उप निरीक्षक कमल मैरिसा, सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल साहू, आरक्षक योगेश साहू, गोविंद पटेल, जय प्रकाश उरांव, राम गोपाल यादव, रणजीत जांगड़े, महिला आरक्षक दुलेश्वरी कंवर,सायबर सेल सक्ति,चौकी फगुरम,चौकी अड़भार,थाना मालखरौदा की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में विशेष योगदान रहा

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-07-23 at 6.42.04 PM
    चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…
  • WhatsApp Image 2026-06-05 at 7.49.44 PM
    ग्राम करही में खुला पुलिस सहायता केंद्र, SP श्री…

Primary Sidebar

Latest News

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in