• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

*झपटमारी कर पैसे छीनने वाले एक बालिक और दो विधि से संघर्षरत अपचारि बालको को पकड़ने मे थाना डभरा पुलिस को मिली सफलता.

*जिला शक्ति पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय सुमित गुप्ता के कुशल नेतृत्व में थाना डभरा पुलिस द्वारा झपटमारी की वारदात का खुलासा,
*थाना डभरा क्षेत्र में 07 जुलाई 2026 को प्रार्थी रूपनारायण साहू द्वारा झपटमारी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि प्रार्थी अपने साथी तोरण साहू के साथ पिकअप वाहन से सामान छोड़कर वापस लौट रहा था क़ि रास्ते में सड़क किनारे गिरे एक युवक की सहायता करने के दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने मौका पाकर उनकी जेब से लगभग ₹7,000 नकद छीन लिए और फरार हो गए।
प्रकरण में थाना डभरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 244/2026 धारा 304(2),3(5) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया,विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सचिन कुमार सिदार (23 वर्ष) पिता ननझरोखा सिदार निवासी सरवानी थाना कोतरारोड जिला रायगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने विधि से संघर्षरत साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी का कार्यपालिक दंडाधिकारी से शिनाख़्ती परेड भी कराई गई।
प्रकरण में आरोपि और दो विधि से संघर्षरत अपचारि बालको के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा ₹3,000 नगद बरामद किए गए हैं। शेष दो आरोपियों की तलाश एवं विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश पटेल ,प्रशिक्षु उप निरीक्षक तेजेंद्र सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक शंकर साहू , सहायक उप निरीक्षक हरनारायण ताम्रकार ,प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा, आरक्षक जोगेश राठौर,एकेश्वर चंद्रा ,मिरिश साहू ,रामगोपाल यादव का विशेष योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…
  • WhatsApp Image 2026-06-04 at 2.06.16 PM
    थाना साइबर पुलिस की सक्रियता: 48 घंटे में झपटमारी…
  • थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ससहा के शासकीय स्कूल के हेल्थ केयर लैब से दवाईयां एवं उपकरण सामग्री को चोरी करने वाले को पकड़ने में मिली सफलता थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही
    थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ससहा के शासकीय स्कूल के…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • WhatsApp Image 2026-06-05 at 2.42.53 PM
    झपटमार गिरोह पर पुलिस का शिकंजा: 5 आरोपी गिरफ्तार, 2…

Primary Sidebar

Latest News

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in