• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सक्ती जिले के जैजैपुर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विकास कार्यों के मूल्यांकन को लेकर शुरू हुई चर्चा देखते ही देखते विवाद और फिर कथित मारपीट में बदल गई।

जांजगीर-चाम्पा। सक्ती जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विकास कार्यों के मूल्यांकन को लेकर शुरू हुई चर्चा देखते ही देखते विवाद और फिर कथित मारपीट में बदल गई। घटना जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के चेंबर की बताई जा रही है, जहां उप अभियंता को चर्चा के लिए बुलाया गया था। मामले के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

जानकारी के अनुसार, जनपद क्षेत्र की कुछ पंचायतों में कराए गए निर्माण कार्यों के मूल्यांकन को लेकर लंबे समय से असंतोष की स्थिति बनी हुई थी। इसी संबंध में उप अभियंता शरद देवांगन को जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सीताराम ने अपने चेंबर में बुलवाया था। बैठक में कुछ सरपंच और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। चर्चा के दौरान पंचायतों द्वारा कराए गए कार्यों के कथित रूप से कम मूल्यांकन का मुद्दा उठाया गया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

टना से जनपद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,  कुछ ही देर में माहौल गर्म हो गया और विवाद गाली-गलौज तक पहुंच गया। आरोप है कि इसके बाद हाथापाई की नौबत आ गई। घटना से जनपद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों व अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद पीड़ित उप अभियंता शरद देवांगन सीधे थाना जैजैपुर पहुंचे और अपने साथ मारपीट तथा अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं दूसरी ओर उपाध्यक्ष के साथ मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी उप अभियंता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए अपना पक्ष पुलिस के समक्ष रखा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस कर रही जाँच 

धिकारियों का कहना है कि, शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने जनपद पंचायत के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। विकास कार्यों के मूल्यांकन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस जांच का विषय बन गया है। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • IMG-20260521-WA0700
    जमीन विवाद बर्बर मारपीट और पुलिस की कार्यप्रणाली पर…
  • IMG_20260604_085209_1080_x_810_pixel-780x470
    सक्ती के तांदुलडीह दोहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला:…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 6.16.38 PM
    राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित…

Primary Sidebar

Latest News

सक्ती जिले के जैजैपुर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विकास कार्यों के मूल्यांकन को लेकर शुरू हुई चर्चा देखते ही देखते विवाद और फिर कथित मारपीट में बदल गई।

मां मुझे माफ कर देना… मैं अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभा पाया। लक्ष्मण भैया, मेरी कोई गलती नहीं थी। मैंने ब्रेक लगाया था, लेकिन गाड़ी कंट्रोल नहीं हो पाई

देशी मन्दिरा व अंग्रेजी शराब कुल 05 लीटर 400 एम एल एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर साईकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

न्यायिक शुचिता स्मरण दिवस 12 जून

अवैध शराब बिक्री पर पुलिस सहायता केंद्र राहौद की तबतोड़ कार्रवाई

नवापारा में अवैध रेत को पुनः नदी में डलवाया गया, अकलतरा में अवैध भंडारण रेत जब्त, अवैध रेत भंडारण एवं खनिज गतिविधियों पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी…

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस लाइन जांजगीर में पुलिस जवानों का बलवा ड्रिल का अभ्यास,

बंसुला से कपिस्दा सड़क एवं पुल निर्माण में करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप8 एमएम के छोटे-छोटे सरिया के टुकड़े, सटे पुराने सीमेंट और घटिया सामग्री के उपयोग का दावा, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

170 की बीयर 180 में बेची, ग्राहक ने ठोक दिया केस, सरकार को देने पड़ गए 25 हजार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in