• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक , स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त के

स्पेशल कैंपेन चलाकर छूटे लोगो का योजनाबद्ध ढंग से बनाए आयुष्मान कार्ड- कलेक्टर

जिले में हर्षोल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा

        राम कुमार मनहर संवाददाता सक्ती, 05 अगस्त 2024//  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग में नवपदस्थ सीएमएचओ को जिले में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने से छूटे सभी लोगो का स्पेशल कैंपेन चलाकर योजनाबद्ध ढंग से आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को जिले में बचे हुवे लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए अन्य विभागों से आवश्यक समन्वय करते हुवे तेजी से बनाए जाने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सभी आवश्यक तैयारिया निर्धारित समय में सुनिश्चित करते हुवे जिले में हर्षोल्लास और गरिमामय ढंग से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने बताया की स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को आयोजित किया जाना है, जिसके लिए उन्होंने सभी आवश्यक तैयारिया सुनिश्चित रखे जाने के निर्देश दिए है। 
       समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने 6 अगस्त को संकुल स्तर पर आयोजित होने वाले मेगा पालक-शिक्षक बैठक का व्यवस्थित आयोजन कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए तथा इस मेगा बैठक के लिए अधिकारियो को संकुलवार आबंटित स्थल का मानिटरिंग करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियो को दिए। कलेक्टर ने जिले में छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित होने वाले छात्रावास अधीक्षक की परीक्षा का व्यवस्थित आयोजन कराने के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों में बैठक, पेयजल सहित अन्य सभी आवश्यक व आधारभूत व्यवस्थाये सुनिश्चित कराने के निर्देश नोडल अधिकारी को दिए जिससे शांतिपूर्ण और सुव्यस्थित माहौल में जिले के बच्चे परीक्षा दे सके। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभाग एवं अधीनस्थ कार्यालयों में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शासकीय सेवकों की जानकारी उपलब्ध कराए जाने कहा जिस पर जिला कोषालय अधिकारी श्री दशरथ सोनी ने बताया की उनके कार्यालय में कार्यरत श्री प्रवीण मिश्रा विगत एक जुलाई से कार्यालय नहीं आ रहे है और वे गुम हो गए है l कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को उक्त जानकारी तत्काल उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए है l कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को जिले में डायरिया से बचाव और रोकथाम के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है l कलेक्टर ने जाति प्रमाण पत्र के कार्यों की अद्यतन स्थिति पर समीक्षा करते हुए जाति प्रमाण पत्र बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक मे कलेक्टर ने पीएम आवास योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए शासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों की जानकारी पंचायत विभाग और सभी जनपद सीईओ को बताते हुवे निर्देशानुसार कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग अंतर्गत मजदूरी मूलक कार्यों के प्रस्ताव, अमृत सरोवर योजना अंतर्गत कार्यों की स्वीकृति का प्रस्ताव, एनआरएलएम के कार्य, जियो टैगिंग सहित अन्य कार्यों की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए।
     बैठक में कलेक्टर द्वार जिले में बाढ़ के स्थितियों की जानकारी लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को लगातार जल स्तर पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुवे सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी कलेक्टर कार्यालय के सामने जेठा मैदान में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का गरिमामय आयोजन किया जाएगा। उन्होंने परेड एवं रिहर्सल, मंच निर्माण, मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित संदेश वाचन, बैठक व्यवस्था, साज-सज्जा, बेरिकेटिंग, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, आमंत्रण कार्ड सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  
     समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में वर्तमान स्थिति में खाद-बीज की भण्डारण और वितरण की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर ने पीएम किसान सम्मान निधि, ई केवाईसी, लैंड सीडिंग की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने जिले में पौधरोपण के कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्ण, अपूर्ण, प्रगतिरत कार्य सहित अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुवे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत मजदूर कार्य सेंशन कराने, घर-घर कचरा संग्रहण कार्य सहित पंचायत विभाग अंतर्गत संचालित अन्य कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में स्वच्छ भारत मिशन के कार्य, ई श्रम पोर्टल में श्रमिको की एंट्री, लोक सेवा गारंटी, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन, अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, नक्शा अद्यतीकरण, सीमांकन सहित अन्य कार्यों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री दुष्यंत रायस्त, जिला कोषालय अधिकारी श्री दशरथ सोनी, परियोजना निदेशक श्री बी पी भरद्वाज, डभरा एसडीएम श्री बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम श्री अरुण सोम, मालखरौदा एसडीएम श्री रूपेंद्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्री के एस पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • b615fc9f-57d5-49dd-a71c-87b9efb8fb0b
    साप्ताहिक समय सीमा के बईठक, गणतंत्र दिवस समारोह के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-03-25 at 9.20.56 AM
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • img-20260324-wa0045281295624070397258009838
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,दुर्घटना…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in