• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

चांपा के रामबांधा तालाब के पास से चोरी बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

  • थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ₹40 हजार की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

जिले के थाना चांपा क्षेत्र का मामला रक्षाबंधन पर्व के दौरान रामबांधा तालाब के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में थाना चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी देवव्रत मन्नेवार (31 वर्ष), निवासी सुखरी खुर्द, थाना उरगा, जिला कोरबा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पैशन प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BS 9837, कीमत करीब ₹40,000 बरामद की गई है।

प्रार्थी रविन्द्र कुमार देवांगन, निवासी ग्राम खिसोरा, थाना बलौदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व पर फरसवानी गया था। वापसी के दौरान रात्रि करीब 9 से 10 बजे के बीच रामबांधा तालाब के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर कुछ देर के लिए गया। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 455/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति तहसील रोड के पास चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी देवव्रत मन्नेवार को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्र.आर. नरसिंह बर्मन, म.प्र.आर. पुष्पलता साहू, आरक्षक गौरीशंकर राय एवं रघुवीर यादव सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-05-31 at 7.26.22 PM
    थाना बलौदा पुलिस की सक्रियता से डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़
  • WhatsApp Image 2026-06-05 at 2.42.53 PM
    झपटमार गिरोह पर पुलिस का शिकंजा: 5 आरोपी गिरफ्तार, 2…
  • 7bb271b1-1d3f-40e6-9c87-e968497cc70b
    धीवर समाज महासभा अध्यक्ष बिलासपुर संभाग के लिए…
  • WhatsApp Image 2026-06-22 at 4.19.15 PM
    फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के…
  • b899dc7e-d456-424c-bf32-3691ea2c141b
    फ्लोरा मैक्स कंपनी के 03 आरोपियों को पकड़ने में…
  • jgr-Accident
    दो बाइक में आमने सामने टक्कर,दोनो बाइक चालकों की…

Primary Sidebar

Latest News

सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती

साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

थाना बलौदा क्षेत्र में हुए चोरी का खुलासा, एक महिला सहित 4 आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

उधारी के ₹2,000 मांगने पर विवाद, युवक की हत्या

लूट की वारदात का चंद घंटों में खुलासा, चौकी नैला पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार

कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज

माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्रीमान रमेश सिंहा 4 सितंबर को होंगे सेवानिवृत्त…

ऽ बंधन बैंक के लोन खाते की राशि जमा नहीं कर धोखाधड़ी एवं गबन करने के मामले में फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार ।।

नाबालिग बालिका के साथ अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

चांपा के रामबांधा तालाब के पास से चोरी बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in