• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

65 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

  1. ग्राम चारपारा – आरोपी पदुम कुमार शतरंज पिता रूपचंद शतरंज उम्र 42 साल ग्राम चारपारा थाना मालखरौदा के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 5000 रु.।
  2. ग्राम चांटीपाली- सुखीराम साहू पिता गयाराम साहू उम्र 64 साल ग्राम चांटीपाली थाना डभरा के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1500 रु.।
  3. घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो होंडा स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 13 पी 8238 को किया जप्त।

डभरा पुलिस की लगातार कार्यवाही

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अंकिता शर्मा (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश यादव (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी डभरा के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 27.07.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम फ़रस्वानी कहरा तालाब के पास एक व्यक्ति मोटर सायकल हीरो होंडा स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 13 पी 8238 में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु चारपारा की ओर से ग्राम फ़रसवानी बस्ती की ओर से खैरा की ओर जा रहा है एवं ग्राम फ़रस्वानी कहरा तालाब के पास सुखीराम साहू पिता गयाराम साहू उम्र 64 साल ग्राम चांटीपाली थाना डभरा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु अपने कब्जे में रखा है कि 02 सूचना अलग-अलग प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी द्वारा दो अलग-अलग टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु रवाना किए थे मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी पदुम कुमार शतरंज पिता रूपचंद शतरंज उम्र 42 साल ग्राम चारपारा थाना मालखरौदा के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 5000 रु. एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो होंडा स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 13 पी 8238 कीमती 20000 रु. तथा आरोपी सुखीराम साहू पिता गयाराम साहू उम्र 64 साल ग्राम चांटीपाली थाना डभरा के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1500 रु. कुल 65 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6500 रु. को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 240/2025, 241/2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 27.07 2025 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक कमल किशोर महतो के नेतृत्व में उप निरीक्षक. निरी. सी. पी. कंवर, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा, आरक्षक राजेश धीरहे, एकेश्वर चंद्रा, सूरज सिदार, महेश मधुकर का विशेष योगदान रहा।

Related Posts:

  • e2d0473d-3f3f-4aad-9e80-a0f435a63f3d
    रकम दोगुना करने का प्रलोभन देकर लाखों का ठगी करने…
  • eb1b7585-2837-4ce7-a364-0fd3408cbb84
    50 लीटर कच्चा महुआ दारू के संग 03 आरोपी गिरफ्तार
  • IMG20230207155227
    आमाकोनी में विकासखंड स्तरीय पशु प्रदर्शन एवं…
  • 4402701-untitled-60-copy
    मोडिफाई सायलेंस लगे 35 बुलेट वाहन म 5000 हजार के…
  • हीरो होण्डा सीडी डिलक्स मोटर सायकल में 08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार परिवहन करने में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद
    हीरो होण्डा सीडी डिलक्स मोटर सायकल में 08 लीटर कच्ची…
  • WhatsApp Image 2025-04-13 at 6.45.29 PM
    थाना मालखरौदा पुलिस के कारवाही

Primary Sidebar

Latest News

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

’ थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

शरद पूर्णिमा पर साल्हे में दिखेगा आस्था का सैलाब

FDA ने पतंजलि घी को बताया असुरक्षित, दिया ये आदेश

न ट्यूशन, न कोचिंग… बच्चों का भविष्य संवारने 11 गांवों ने लिया बड़ा फैसला, शाम 6 बजे के बाद घर से बाहर निकलने पर रोक!

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in