• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

थाना बलौदा क्षेत्र में हुए चोरी का खुलासा, एक महिला सहित 4 आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

  • जिसमें खरीददार सोनार सुमित अग्रवाल निवासी अकलतरा को भी किया गिरफ्तार
  • मामले में 03 विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल-
  • घर में घुसकर लाखों के सोने- चांदी के जेवर व नगदी चोरी कर ही गया था फरार
  • सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंची बलौदा पुलिस

जिले के थाना बलौदा सोनार मोहल्ला बलौदा में रात्रि के समय घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी करने के मामले में बलौदा पुलिस ने 01 महिला 03 आरोपी सहित 3 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ने में सफलता हासिल किया गया है, जिसके कब्जे से करीब ₹15.80 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात तथा ₹7,000 नगद बरामद किया गया है।

प्रार्थी नवीन सोनी निवासी वार्ड क्रमांक 07 बलौदा अपने परिवार के साथ घर में सोया था। सुबह उठने पर कमरे की कुंडी बाहर से बंद मिली। बाद में घर के दूसरे कमरे में जाकर देखा तो आलमारी का ताला एवं कुंडी टूटी हुई थी। आलमारी के लॉकर में रखे सोने- चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी होना पाया गया।

मामले में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 386/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क एवं एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना, सीसीटीवी फुटेज एवं साइबर सेल की सहायता से संदेहियों की पतासाजी की। पूछताछ में आरोपियों ने विधि से संघर्षरत बालकों के सहयोग से घर में प्रवेश कर चोरी करना तथा चोरी के जेवरात को संगीता जगत के सहयोग से बेचने की बात स्वीकार की, आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर चोरी का मसरूका बरामद किया गया।

बरामदगी में रानी हार, चांदी की चैन, चोकर हार, सोने की नथ, ओम लॉकेट, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, सोने की धातु एवं ₹7,000 नगद शामिल हैं। बरामद मसरूका की कुल कीमत करीब ₹15.87 लाख

गिरफ्तार आरोपी:

  1. आयुष आदित्य उर्फ आशु, उम्र 26 वर्ष, निवासी बलौदा
  2. जीतु देवार, उम्र 20 वर्ष, निवासी बलौदा
  3. सुमित अग्रवाल, उम्र 41 वर्ष, निवासी अकलतरा (खरीददार)
  4. संगीता जगत, उम्र 36 वर्ष, निवासी बलौदा

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, साइबर प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि रामदुलार साहू सहित थाना बलौदा एवं साइबर थाना जांजगीर की टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 1.40.56 PM (1)
    थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में…

Primary Sidebar

Latest News

सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती

साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

थाना बलौदा क्षेत्र में हुए चोरी का खुलासा, एक महिला सहित 4 आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

उधारी के ₹2,000 मांगने पर विवाद, युवक की हत्या

लूट की वारदात का चंद घंटों में खुलासा, चौकी नैला पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार

कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज

माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्रीमान रमेश सिंहा 4 सितंबर को होंगे सेवानिवृत्त…

ऽ बंधन बैंक के लोन खाते की राशि जमा नहीं कर धोखाधड़ी एवं गबन करने के मामले में फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार ।।

नाबालिग बालिका के साथ अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

चांपा के रामबांधा तालाब के पास से चोरी बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in