• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

धीवर समाज महासभा अध्यक्ष बिलासपुर संभाग के लिए देवव्रत भीष्म (संजू) भारी मतों से हुए विजयी

संवाददाता राम रतन चौहान जैजैपुर में हुआ 22 जून को धीवर समाज महासभा अध्यक्ष का चुनाव ०

बेलादुला| धीवर समाज महासभा बिलासपुर संभाग अध्यक्ष पद का चुनाव 22 जून शनिवार को नगर पंचायत जैजैपुर में गुप्त मतदान से शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।

जहां सुबह 10 बजे सदभावना भवन में प्रभु भगवान श्रीराम के तैल चित्र पर पुजा अर्चना कर निर्वाचन हेतु स्वजातीय अतिथियों द्वारा नामांकन का कार्य प्रारंभ किया गया। जो 11 बजे तक का समय निर्धारित की गई थी। 11:30 बजे तक नाम वापसी का समय दिया गया था। तत्पश्चात प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया। जिसमें आरती लाल धीवर निवासी कपिस्दा को उगता सूरज छाप, गिरजा शंकर धीवर निवासी भटगांव को नारियल पेड़ छाप, देवव्रत भीष्म (संजू) निवासी केरा को शंख छाप, लच्छराम धीवर निवासी टुण्ड्रा को चश्मा छाप, संतोष धीवर निवासी तिलकेजा को बोरिंग छाप आबंटित किया गया।
चुनाव पदाधिकारियों द्वारा 12 बजे से मतदान प्रारंभ किया गया, जो शाम 5 बजे तक चली। उसके पश्चात मतों की गिनती शुरू हुआ। जिसमें दुसरे राउंड से ही देवव्रत भीष्म (संजू) ने बढ़त बनाई थी। जो छठवें राऊंड तक बढती गई। जिसमें देवव्रत भीष्म (संजू) को 1142 मत मिले। तो वहीं प्रतिद्वंद्वी रहे लच्छराम धीवर को 542 मत, गिरजा शंकर धीवर को 449 मत, आरती लाल धीवर को 73 मत, संतोष धीवर को 41 मत मिले तथा 35 मत निरस्त हुए। देवव्रत भीष्म (संजू) 600 मतों से विजयी घोषित हुए।
इस बार धीवर समाज के स्वजातीय बंधुओं, माताओं, बहनों सहित युवा वर्ग ने भारी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत उपयोग किया।
नव निर्वाचित महासभा अध्यक्ष देवव्रत भीष्म (संजू) ने सभी स्वजातीय बंधुओं, माताओं, बहनों का दंडवत प्रणाम कर अपने जीत के लिए आभार व्यक्त किया। धीवर समाज के स्वजातीय बंधुओं, युवाओं ने नवनिर्वाचित महासभा अध्यक्ष देवव्रत भीष्म (संजू) का फूल माला और गुलाल से बधाई व शुभकामनाएं दी। जिसमें प्रमुख रूप से मनीष भीष्म, चंदन धीवर, देवेन्द्र धीवर, कन्हैयालाल धीवर, पवन धीवर, नरेंद्र धीवर, अमर धीवर, प्रभात धीवर, अर्जुन धीवर, शेखर धीवर, पंकज धीवर, गोपाल धीवर, महेंद्र धीवर, राहुल धीवर, कल्याण प्रसाद धीवर सहित युवा वर्ग में खुशी का माहौल है।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • धीवर समाज के द्वारा केरा में धुमधाम से मनाई गई श्री गुहा निषाद राज जयंती
    धीवर समाज के द्वारा केरा में धुमधाम से मनाई गई श्री…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • चाम्पा में 17 जून को छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह, कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम छत्तीसगढ़ युवा धीवर समाज द्वारा किया जायेगा
    चाम्पा में 17 जून को छात्र-छात्राओं का सम्मान…
  • 41f1695e-4c13-47a8-942c-7d6282d1dede
    धीवर समाज महासभा बिलासपुर संभाग के पहली कार्यकारिणी…
  • IMG-20250208-WA0000-1-780x470
    मीडिया प्रतिनिधि अऊ कलेक्टर कार्यालय के अधिकारि…

Primary Sidebar

Latest News

गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

असली जैसी चमक, नकली थी खनक! 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश

मोबाईल एवं नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा

त्वरित पुलिस रेस्क्यू: गेमन पुल में महिला के बहने की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया।

राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव की धूम

BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतर जिला/स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश

मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त से 2 फरवरी तक सायबर जागृति का अभियान चलाया जा रहा है

नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बाजार में खपाए 70 करोड़ से ज्यादा के नकली सिक्के

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in