• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

उधारी के ₹2,000 मांगने पर विवाद, युवक की हत्या

  • लकड़ी के डंडे व हाथ-मुक्के से हमला करने वाला आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
  • थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद आरोपी को नशा मुक्ति केंद्र रायपुर से पकड़ा
  • गंभीर मारपीट का मामला हत्या में बदला

जिले के थाना पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला उधारी के ₹2,000 मांगने को लेकर हुए विवाद में युवक शिवा उर्फ भोलेशंकर टंडन के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पामगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी अविनाश उर्फ मन्नू कुर्रे (26 वर्ष), निवासी पामगढ़ को रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

घटना 29 अगस्त 2026 की दोपहर की है। आरोपी अविनाश उर्फ मन्नू एवं उसके साथियों द्वारा उधारी की रकम मांगने की बात को लेकर रमेश टंडन उर्फ महेश एवं उसके पुत्र शिवा उर्फ भोलेशंकर के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का एवं लकड़ी के डंडे से मारपीट की गई। हमले में शिवा के सिर, पैर, पीठ एवं कमर में गंभीर चोटें आईं।

घायल शिवा का उपचार रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में चल रहा था, जहां 30 अगस्त 2026 को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने मर्ग डायरी प्राप्त कर उसे अपराध डायरी में शामिल किया तथा प्रकरण में हत्या संबंधी धारा 103(1) बीएनएस सहित अन्य धाराएं जोड़ी गईं।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन एवं SDOP शिवरीनारायण श्री तोमेश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। आरोपी के रायपुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना स्वीकार किए जाने पर उसे 31 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उल्लेखनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी, सउनि कृष्ण कुमार कोशले, सरोज पाटले, आरक्षक बेदराम पटेल, शिवप्रसाद बघेल, वीरेंद्र सूर्यवंशी एवं महिला आरक्षक मोनिका जोगी का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • ec4959d0-6a19-4d43-b452-e6de0f82e100
    थाना शिवरीनारायण क्षेत्र म होय हत्या के मामला म 01…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • ggg
    छत्तीसगढ़ म दु बड़का दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…

Primary Sidebar

Latest News

सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती

साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

थाना बलौदा क्षेत्र में हुए चोरी का खुलासा, एक महिला सहित 4 आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

उधारी के ₹2,000 मांगने पर विवाद, युवक की हत्या

लूट की वारदात का चंद घंटों में खुलासा, चौकी नैला पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार

कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज

माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्रीमान रमेश सिंहा 4 सितंबर को होंगे सेवानिवृत्त…

ऽ बंधन बैंक के लोन खाते की राशि जमा नहीं कर धोखाधड़ी एवं गबन करने के मामले में फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार ।।

नाबालिग बालिका के साथ अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

चांपा के रामबांधा तालाब के पास से चोरी बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in