• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित

मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित

संवाददाता

राम कुमार मनहर  

मोबाईल नंबर 9977109155

मानव अधिकार आयोग के द्वारा पत्रकारों का सम्मान एक अनुकरणीय पहल..

.राम अवतार अग्रवाल

नवीन जिला सक्ती के विकास में पत्रकारों की भूमिका सुनिश्चित हो…चितरंजन पटेल

कलमकारों का सम्मान मानव अधिकार एवम् सामाजिक न्याय आयोग का सराहनीय प्रयास…राजेंद्र शर्मा

ब्रह्मांड के आदि संदेश वाहक नारद जी की जयंती पर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग मीडिया प्रभाग सक्ती के द्वारा नवीन जिला सक्ती के पत्रकारों का सम्मान कर भेंट प्रदान किया या। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि व भागवत प्रवाह अध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने कहा कि पत्रकारों के गैरमौजूदगी से पूरा शासन प्रशासन एवं राजतंत्र निरंकुश होने से समाज में अराजकता की संभावना है इन बातों को ध्यान में रख कर पत्रकारों के समाज में महती भूमिका के लिए आयोग के द्वारा पत्रकारों का सम्मान सराहनीय कदम है। मुख्य अभ्यागत एवम सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ने मानव अधिकार आयोग के इस परंपरागत सम्मान कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोग के कदम को अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि आप सभी कलमकार समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति की आवाज बनें तथा नवीन जिला सक्ती के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ताकि यह नवीन जिला सक्ती पूरे प्रदेश में अपने भव्यता को लेकर एक मिसाल कायम कर सके।
इस अवसर पर उपस्थित सम्मान समारोह में श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पत्रकार संघ के अध्यक्ष तपेश शर्मा राम नरेश यादव, एकता पत्रकार संघ के सुमित शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजन समिति के प्रति साधुवाद प्रकट किया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ ने किया तो वही कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन करते हुए मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के मीडिया सेल के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष योम लहरे ने सभी अभ्यागतों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पत्रकार साथियों से सदैव सामाजिक न्याय एवं मानव अधिकार के कार्यों को अंजाम देने में आयोग को सहयोग प्रदान करने की कामना करते हुए सबके प्रति साधुवाद प्रकट किया । आज अभिनंदन समारोह में मीडिया से रंजन सिन्हा, मनोज दुबे पुरुषोत्तम अग्रवाल, मुबारक अशोक, रामकुमार मनहर, राकेश साहू, महेंद्र खांडे, मनीष कथुरिया, प्रदीप शर्मा, कारण अजगल्ले, देवेंद्र रात्रे, उदय मधुकर आदि के साथ अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के अध्यक्ष दुलीचंद साहू, विनोद साहू, सरोज महंत चुरामणि साहू आदि की गरिमामय रही जिन्हें आयोग की ओर से श्वेत वस्त्र, डायरी, कलम प्रदान भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल ने अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नारद जी के चित्र पर मंचासीन अभ्यागतो के द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया तथा समापन के पश्चात सभी ने स्वल्पाहार का आनंद लिया।

नारद जयंती समारोह की कुछ यादगार पल 

 

 

Related Posts:

  • शिशु मंदिर पोरथा में भागवत कथा के षष्ठम दिवस पर रुक्मणि विवाह हुआ संपन्न
    शिशु मंदिर पोरथा में भागवत कथा के षष्ठम दिवस पर…
  • उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने मनाया रजत जयंती साल गिरह
    उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने मनाया रजत…
  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 64841efe-b9a0-4598-865f-9c5ef04fbbe2
    राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारिता पर हुआ विमर्श…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in