• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक के जहर खाने के मामले में, महिला आरोपी राजनांदगांव से गिरफ्तार

  • निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांग रही थी पैसे-
  • महिला आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फोटो डालने की दी थी धमकी, मोबाइल जप्त_ पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना अकलतरा पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लिया है। महिला आरोपी द्वारा युवक के निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांग रही थी, जिससे परेशान होकर युवक ने जहर खा लिया।

मामला क्या है
पीड़ित युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि राजनांदगांव जिले के एक महिला आरोपी ने पीड़ित को मोबाइल पर आपत्तिजनक फोटो भेजकर सार्वजनिक करने की धमकी दी और पैसे की मांग की। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़ित ने कीटनाशक सेवन कर लिया। युवक पिछले 7 दिनों से बिलासपुर अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

12 दिन से कर रही थी ब्लैकमेल

जांच में सामने आया कि पीड़ित और महिला आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। करीब 12-15 दिन पहले महिला आरोपी ने पीड़ित के निजी फोटो उसके और उसके परिवार के मोबाइल पर भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू किया। पैसे नहीं देने पर इंस्टाग्राम में फोटो वायरल करने की धमकी दी। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़ित ने आत्महत्या का प्रयास किया।

मोबाइल जप्त, व्हाट्सएप चैट बनी सबूत

प्रकरण में अपराध क्रमांक 314/2026 धारा 308(2) बीएनएस, 67 आईटी एक्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने महिला आरोपी को राजनांदगांव से पकड़ा जिसको पूछताछ करने में जुर्म स्वीकार किए जाने से मोबाइल जप्त किए हैं। जप्त मोबाइल जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक विनोद जटवार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या कुर्रे एवं आरक्षक राजा रात्रे का विशेष योगदान रहा।

Related Posts:

  • IMG-20260521-WA0700
    जमीन विवाद बर्बर मारपीट और पुलिस की कार्यप्रणाली पर…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 6.38.26 PM
    सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट कर पैसों…
  • WhatsApp Image 2026-07-13 at 7.58.05 PM
    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की अश्लील फोटो…
  • WhatsApp Image 2026-06-14 at 6.35.46 PM
    इंस्टाग्राम पर दोस्ती, पैसों का जाल और डराकर वीडियो…
  • जिस गांव का नाम देश-दुनिया में चर्चित, वहां बेहतर मोबाइल सेवा नहीं, परेशान होते हैं लोग, बहेराडीह में है देश का पहला 'वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल', जांजगीर-चाम्पा जिले के इस गांव की खासियत जानने विदेश से भी पहुंच चुके हैं लोग
    जिस गांव का नाम देश-दुनिया में चर्चित, वहां बेहतर…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in