• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट कर पैसों की मांग करने वाले 02 आरोपी चढ़े कोतवाली जांजगीर पुलिस के हत्थे

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट कर पैसों की मांग करने वाले 02 आरोपी चढ़े कोतवाली जांजगीर पुलिस के हत्थे

  • दोनों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल किया गया जप्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल नाम आरोपी

1- प्रेम कुमार सूर्यवंशी पिता तुलसीराम सूर्यवंशी उम्र 21 वर्ष निवासी पाली नैला जांजगीर
2- शिवम भवानी पिता मनहरण भवानी उम्र 19 वर्ष निवासी स्कूल पर नहर के पास पाली नैला जांजगीर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की उसकी लड़की से आरोपियों के द्वारा दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसा कर दिसंबर 2025 से उसका अश्लील फोटो वीडियो को प्रार्थी तथा उसके रिश्तेदार परिवार के लोगों को इंस्टाग्राम में अलग-अलग आईडी से मैसेज कर रहे हैं तथा 70000 रु की मांग कर रहे हैं और पैसा नहीं देने पर उसकी लड़की का फोटो वायरल करने की धमकी लगातार दे रहे हैं की रिपोर्ट पर अलग- अलग इंस्टाग्राम धारकों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान इंस्टाग्राम में बने अलग -अलग आईडी के संबंध में साइबर तकनीकी से जानकारी प्राप्त की गई जानकारी के आधार पर इंस्टाग्राम आईडी में संचालित मोबाइल धारक का डिटेल प्राप्त किया गया तथा मोबाइल नंबर के धारक की पहचान प्रेम कुमार सूर्यवंशी और शिवम भवानी दोनों निवासी पाली नैला के रूप में हुई आरोपियों का पता चलने पर इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगिताबाली खापर्डे को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर तत्काल थाना कोतवाली से एक टीम ग्राम पाली नैला की ओर रवाना किया गया जो पुलिस टीम के द्वारा अलग-अलग स्थान से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया दोनों आरोपियों से पृथक पृथक पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर गुमराह करते रहे परंतु तकनीकी आधार पर पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने प्रार्थी की लड़की से दोस्ती करना तथा अलग-अलग इंस्टाग्राम आईडी से उसकी फोटो पोस्ट कर पैसे की मांग करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया दोनों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल जप्त किया गया दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद राठौर, आरक्षक विनोद राठौर, नीतीश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-14 at 6.35.46 PM
    इंस्टाग्राम पर दोस्ती, पैसों का जाल और डराकर वीडियो…
  • 34fvv4sj
    महिला वकील की हत्या कर चेहरा कुचला, आरोपी गिरफ्तार
  • WhatsApp Image 2026-06-04 at 2.06.16 PM
    थाना साइबर पुलिस की सक्रियता: 48 घंटे में झपटमारी…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • b431d6f3-d6cb-4e41-b510-5aa70901d930
    रात्रि म खड़ी ट्रेलर ले डीजल चोरी कारोइया रास्ता…
  • WhatsApp Image 2026-04-14 at 4.33.38 PM (1)
    चावल खरीदी बिक्री के नाम पर 170000/- रुपए की…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in