• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की अश्लील फोटो वायरल करने वाला श्रवण-बधिर आरोपी गिरफ्तार

  • सांकेतिक भाषा में खुलासा: यूट्यूब से सीखा इंस्टाग्राम, फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो की वायरल
  • बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

थाना बलौदा पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की अश्लील फोटो वायरल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की तस्वीरों को एडिट कर अश्लील रूप देकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था।

विवरण किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसकी अश्लील फोटो वायरल किए जाने की शिकायत पर थाना बलौदा में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखसागर कुर्रे को पकड़ा, पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि आरोपी श्रवण-बधिर है। इसलिए श्रवण- बधिर विशेषज्ञ की सहायता से उससे पूछताछ की गई। आरोपी ने सांकेतिक भाषा में बताया कि उसने यूट्यूब के माध्यम से इंस्टाग्राम चलाना सीखा तथा फर्जी आईडी बनाकर महिला की तस्वीरों को एडिट कर अश्लील फोटो तैयार किए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी सुखसागर कुर्रे (24 वर्ष) निवासी हरदीविशाल, थाना बलौदा, जिला जांजगीर -चांपा के

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, ASI रामदुलार साहू का सराहनीय योगदान रहा

Related Posts:

  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 6.38.26 PM
    सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट कर पैसों…
  • ऑनलाईन सायबर फांड के अवैध लेन-देन आऊ उपलब्द्ध कराये गये फर्जी बैंक अकाउंट (म्यूल अकाउंट) धारक म  सायबर पुलिस के सख्त कारवाही
    ऑनलाईन सायबर फांड के अवैध लेन-देन आऊ उपलब्द्ध कराये…
  • WhatsApp Image 2026-07-18 at 1.31.02 PM
    म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश, साइबर थाना जांजगीर…
  • WhatsApp Image 2026-04-22 at 1.07.10 PM
    चमत्कार के नाम पर धोखा: महिला से अनाचार ‘आरोपी ढोंगी…
  • WhatsApp Image 2025-03-29 at 6.33.44 PM (1) aslil fhoto
    राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरों ले प्राप्त शिकायत…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in