• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जिस गांव का नाम देश-दुनिया में चर्चित, वहां बेहतर मोबाइल सेवा नहीं, परेशान होते हैं लोग, बहेराडीह में है देश का पहला ‘वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल’, जांजगीर-चाम्पा जिले के इस गांव की खासियत जानने विदेश से भी पहुंच चुके हैं लोग

जिस गांव का नाम देश-दुनिया में चर्चित, वहां बेहतर मोबाइल सेवा नहीं, परेशान होते हैं लोग, बहेराडीह में है देश का पहला 'वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल', जांजगीर-चाम्पा जिले के इस गांव की खासियत जानने विदेश से भी पहुंच चुके हैं लोग

संवाददाता

राम कुमार मनहर  

मोबाईल नंबर 9977109155

जिस गांव का नाम देश-दुनिया में चर्चित, वहां बेहतर मोबाइल सेवा नहीं, परेशान होते हैं लोग, बहेराडीह में है देश का पहला

‘वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल’, जांजगीर-चाम्पा जिले के इस गांव की खासियत जानने विदेश से भी पहुंच चुके हैं लोग

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा क्षेत्र का बहेराडीह गांव आज देश और दुनिया में चर्चित है, लेकिन विडंबना देखिए इस गांव में बेहतर मोबाइल सुविधा नहीं है. आज मोबाइल सेवा सभी के लिए बेहद आवश्यक हो गया है और मोबाइल का सही नेटवर्क नहीं मिलने से बहेराडीह के साथ ही यहां आने वाले लोग भी परेशान होते हैं. बहेराडीह गांव में किसानों के द्वारा स्थापित देश का पहला ‘वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल’ है, जहां लोग खेती के बारे में जानने और किसान स्कूल को देखने लगातार आ रहे हैं. ऐसे में यहां आने वाले लोगों को मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान होना पड़ता है. घर के बाहर तो जैसे-तैसे मोबाइल नेटवर्क मिल जाता है, लेकिन घर के अंदर जाते ही मोबाइल का नेटवर्क गायब हो जाता है. इसकी वजह से बहेराडीह गांव के लोगों के साथ ही यहां पहुंचने वाले लोगों को काफी समस्या हो रही है. लोग जब किसान स्कूल आते हैं और यहां के खेती सम्बन्धी नवाचार को जानते हैं तो यहां उस वक्त लोगों को घण्टों तक मोबाइल सेवा की समस्या से परेशान होना पड़ता है. ऐसे में लोगों ने मांग की है कि जांजगीर-चाम्पा जिले, प्रदेश और देश के नाम को रौशन करने वाले इस बहेराडीह गांव में मोबाइल की सुविधा बढ़नी चाहिए. बहेराडीह गांव के वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि बहेराडीह के लोग लगातार मोबाइल की समस्या से जूझ रहे हैं. आज जब बहेराडीह की ख्याति देश-दुनिया में बढ़ गई तो यहां मोबाइल नेटवर्क की सुविधा बढ़ाने की दिशा में काम होना चाहिए, ताकि ‘किसान स्कूल’ देखने और यहां के बारे में जानने के लिए आने वाले लोगों को मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत ना हो. इस समस्या के दूर होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. इस तरह मोबाइल कंपनियों को बहेराडीह गांव में मोबाइल नेटवर्क को बेहतर करने काम करने की जरूरत है.

Related Posts:

  • img-20260505-wa00258007510555368321982
    बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • iran-war_large_1836_23
    अमेरिका-ईरान युद्ध से अब इंटरनेट सेवाओं पर संकट के बादल
  • वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस, बीज और माटी पूजन के साथ किसानों को किया गया बीजों का वितरण, प्रदेश के तीन जिलों के प्रगतिशील किसान हुए शामिल
    वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in