• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, पैसों का जाल और डराकर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने की आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही

  • चांपा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
  • गिरफ्तार आरोपी शिवम बरेठ (22 वर्ष) निवासी धोबीपारा थाना चांपा

थाना चांपा पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवती को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई बातचीत, फिर बिछाया ब्लैकमेल का जाल

पीड़िता ने दिनांक 13 जून 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी शिवम बरेठ द्वारा इंस्टाग्राम पर उसे लगातार संदेश भेजकर संपर्क स्थापित किया। कुछ दिनों तक बातचीत करने के बाद आरोपी ने पीड़िता को बहला – फुसलाकर तथा पैसों का लालच देकर उसके बैंक खाते में राशि जमा कर दी। जब पीड़िता ने पैसे लेने से मना किया, तब आरोपी ने कहा कि वह बाद में लौटा दे।

पैसे के बहाने शुरू हुई धमकी

करीब 10-12 दिनों बाद आरोपी ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया। वह फोन कर गाली-गलौज करने लगा और बार- बार पैसे लौटाने का दबाव बनाते हुए धमकी देने लगा। जब पीड़िता ने उससे बातचीत बंद कर दी, तब आरोपी ने पीड़िता और उसकी मां को जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 310/2026 के तहत धारा 296, 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 67(ए) आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और घटना के 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया, मोबाइल जब्त, आरोपी को विधिवत, गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

अपील

जांजगीर-चांपा पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क करते समय सावधानी बरतें तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धमकी, ब्लैकमेलिंग या साइबर अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रउनि रूकसाना बानो, प्र0आर0 गणेश कौशिक, आर0 ईश्वरी राठौर, श्याम राठौर, वीरेश सिंह एवं थाना चाम्पा स्टाप का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 6.38.26 PM
    सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट कर पैसों…
  • WhatsApp Image 2026-07-19 at 3.34.34 PM
    इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी…
  • WhatsApp Image 2026-04-22 at 1.07.10 PM
    चमत्कार के नाम पर धोखा: महिला से अनाचार ‘आरोपी ढोंगी…
  • WhatsApp Image 2026-05-06 at 7.56.41 PM
    * स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को…
  • 34fvv4sj
    महिला वकील की हत्या कर चेहरा कुचला, आरोपी गिरफ्तार

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in