• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अपन भाई बहु ल लोहा के पाइप ले मारके हत्या कारोइया आऊ मां के हत्या करे के नियत ले गंभीर चोट पहुचोइया निर्दयी बेटा गिरफ्तार

⏺️ आरोपी सूरज सिंह ठाकुर पिता स्वर्गीय सुंदर सिंह ठाकुर उम्र 34 वर्ष निवासी बैरियर चौक के पास खिड़सालीपारा चांपा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चांपा

⏺️आरोपी के विरुद्ध धारा 103,(1) 109 BNS के तहत त्वरित कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

⏺️ मृतिका सीमा सिंह ठाकुर उर्फ ममता उम्र 25 वर्ष तथा आहिता मां गुड्डी सिंह ठाकुर

⏩ मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मनोज सिंह ठाकुर निवासी खिड़सालीपारा बैरियर चौक चांपा जो दिनांक को 24/12/24 के दोपहर खाना खाने के बाद घर में बैठा था। इसी समय इसका बड़ा भाई आरोपी मनोज सिंह ठाकुर द्वारा पूर्व की भाती घर में रह रहे भाई बहु मृतिका सीमा सिंह एवं अपनी मां गुड्डी सिंह ठाकुर को गाली गलौज विवाद झगड़ा कर रहा था जिसे देख कर प्रार्थी मनोज सिंह ठाकुर द्वारा आरोपी को घर से निकल जाने कहा और कुछ देर बाद अपने काम पे वापस चल गया।

⏩उसी दिन शाम करीब 04/30 बजे प्रार्थी मनोज सिंह ठाकुर को पड़ोसी द्वारा मोबाइल से सूचना दिया कि आपकी पत्नी सीमा को एवं मां को आरोपी सूरत सिंह द्वारा लोहे के पाइप से मारपीट कर रहा है। सूचना पाकर प्रार्थी तत्काल अपने घर आया तब देखा कि प्रार्थी की पत्नी घर अंदर कमरे में बेड में लेटी हुई पड़ी थी जिसके सिर में काफी गंभीर चोटे आई थी जो चोट के कारण मौके पर ही मृत पड़ी थी, तथा प्रार्थी की मां उसी कमरे में जमीन में बेहोश पड़ी थी। लोगो से पूछने पर पता चला कि इसका बड़ा भाई आरोपी सूरज सिंह इसकी मां और पत्नी को लोहे के पाइप से मारपीट किया है और इसकी पत्नी सीमा की हत्या करना तथा इसकी मां को मरा हुआ समझकर घर के पीछे रास्ते से लोहे के पाइप को लेकर भागा है।

⏩प्रार्थी की मां गुड्डी सिंह को गंभीर चोट होने से उसको तत्काल उपचार के लिए चांपा अस्पताल ले जाया गया जिसकी स्थिति को देखते हुए उचित उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल ले भर्ती कराया गया है। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 550/ 24 धारा 103(1) 109 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

⏩ हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला पुलिस (IPS) अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तत्काल FSL टीम के साथ मौका घटनास्थल पहुंचकर मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चांपा डॉक्टर नरेश पटेल के नेतृत्व में थाना चंपा की पुलिस स्टाफ एवं साइबर टीम द्वारा निष्ठुर अपराधी सूरज सिंह ठाकुर को घेराबंदी कर दौडाकर पकड़ा गया। जिसको घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया जिसके द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने पर घटना में प्रयुक्त लोहे के पाइप को बरामद किया गया है।

⏩ विवेचना क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के कुशल मार्गदर्शन तथा SDOP चाम्पा श्री यदुमणि सिदार एवं साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी/अजाक उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूंटे के नेतृत्व में दिनांक 24/12/24 को बीडीएम अस्पताल से सूचना मिलने पर तत्काल सायबर सेल तथा थाना चाम्पा की संयुक्त टीम को चारों दिशाओं रवाना किया किया गया है।

⏩ विवेचना दौरान आरोपी सूरज सिंह निवासी खिड़साली पारा चाम्पा थाना चाम्पा को घटना के चंद घंटों में ही हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 25.12.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक डॉ नरेश पटेल उप निरीक्षक पारस पटेल साइबर प्रभारी, उप निरीक्षक के डी बनर्जी उनि दिलीप सिंह, Asi मुकेश पांडेय, अरुण सिंह थाना चाम्पा, asi विवेक सिंह, प्रधान आर मनोज तिग्गा ,आर रोहित कहरा, प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, शहबाज खान साइबर सेल, थाना चाम्पा से प्र.आर. प्रकाश राठौर,श्यामा जसवाल, पुष्पलता साहू,आर. माखन साहू, डीकेश्वर साहू, सुमंत सिंह, मुद्रिका दुबे, पदमराज सिंह, भूपेन्द्र गोस्वामी, आकाश कालोसिया, एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 6.16.38 PM
    राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित…
  • जनदर्शन मा बेटा अपन सियान बुजुर्ग दाई ला छोड़ के घर लौटीस, कलेक्टर मैडम मानवता के मिशाल पेश करत आखिर घर पहुचाइस
    जनदर्शन मा बेटा अपन सियान बुजुर्ग दाई ला छोड़ के घर…
  • थाना जांजगीर के अंतर्गत युवती की हत्या का 24 घण्टे के अंदर पर्दाफाश
    थाना जांजगीर के अंतर्गत युवती की हत्या का 24 घण्टे…
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…
  • a376d23d-e138-433e-82b9-0936c7b11b23
    थाना अकलतरा क्षेत्र म हुए महिला की हत्या के मामले म…
  • आरोपी रेशम लाल सिदार पिता धनेश्वर सिदार उमर 26 साल  साकिन  जाजंग थाना सक्ती जिला सक्ती (छ०ग०)
    आरोपी रेशम लाल सिदार पिता धनेश्वर सिदार उमर 26 साल…

Primary Sidebar

Latest News

गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

असली जैसी चमक, नकली थी खनक! 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश

मोबाईल एवं नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा

त्वरित पुलिस रेस्क्यू: गेमन पुल में महिला के बहने की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया।

राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव की धूम

BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतर जिला/स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश

मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त से 2 फरवरी तक सायबर जागृति का अभियान चलाया जा रहा है

नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बाजार में खपाए 70 करोड़ से ज्यादा के नकली सिक्के

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in