• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

थाना अकलतरा क्षेत्र म हुए महिला की हत्या के मामले म आरोपी ल पकडे म मिलीस सफलता अकलतरा पुलिस के कारवाही

थाना अकलतरा क्षेत्रांतर्गत खोड रोड पर मिला था महिला की संदिग्ध हालत में लाश

⏺️ आरोपी सूरज बंजारे पिता सुखीराम बंजारे उम्र 28 वर्ष साकिन गुरूघासीदास मोहल्ला अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा

⏺️आरोपी के विरुद्ध धारा 103 (1) BNS के तहत त्वरित कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

⏺️ मृतिका सुखमनी बाई उम्र 40 साल निवासी पुराना थाना अकलतरा के पास

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.08.2024 को सूचक रमेश अहिरवार निवासी पुराना थाना अकलतरा के पास अकलतरा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया है कि इसकी पत्नी सुखमनी बाई उम्र 40 वर्ष की दिनांक 15.08.2024 के शाम 07.00 बजे घर से निकली थी जिसे रात्रि 08-30 बजे शराब के नशे में अकलतरा के सूरज बंजारे के साथ घुमते हुए पुराना थाना अकलतरा की ओर जाते देखे थे उसके बाद वह रात में घर वापस नही आई तो परिजन के द्वारा आस पास मे पता तलाश किए लेकिन मृतिका सुखमनी बाई का कही पता नही चला दिनांक 16.08.2024 को प्रात: करीबन 10.00 बजे पता चला कि सुखमनी बाई जो खोड जाने वाले रोड किनारे आंगनबाडी के पास बेहोश हालत मे पड़ी है कि सूचना पर उसके लडका जाकर देखे तो सुखमनी बाई आंगनबाडी के पास रोड किनारे घास के बीच मे पडी थी जिसकी मृत्यु हो गई है की सूचना मिलने पर थाना अकलतरा में मर्ग पंजीबद्ध कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

⏩ मर्ग जांच को गंभीरता से लेते हुए एवं मृतिका की शव संदिग्ध हालत में पाये जाने से श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तत्काल फोरेंसिक टीम के साथ अकलतरा पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एंव मृतिका की शव का पंचनामा कार्यावाही कर सीएचसी अकलतरा से शव का पीएम कराया गया है शार्ट पीएम रिपोर्ट मे मृतिका का गला दबाकर हत्या करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा मे अपराधक क्रमांक 380/2024 धारा 103(1) BNS कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

⏩ हत्या जैसे घटना को गंभीरता से लेते हुए श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से तत्काल टीम गठित किया।

⏩ विवेचना क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल व SDOP जांजगीर श्री प्रदीप सोरी के कुशल मार्गदर्शन में गठीत टीम के द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु रवाना हुये थे। इसी दौरान अकलतरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि दिनांक 15.08.2024 के रात्रि करीब 08-30 बजे अकलतरा के सूरज बंजारे के साथ मृतिका को घुमते देखने पर आरोपी सूरज बंजारे को पुलिस हिरासत में लेकर कडाई से व मनोवैज्ञानिक तरिके से पूछताछ करने पर बताया कि इसके माता पिता को टोना जादू कर मृतिका के द्वारा मारा है की रंजिश पर से अपने हाथ से मृतिका का गला दबाकर हत्या करना जुर्म स्वीकार किया गया ।

⏩ विवेचना दौरान आरोपी सूरज बंजारे उम्र 28 वर्ष निवासी गुरूघासीदास मोहल्ला अकलतरा थाना अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 17.08.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय , सउनि दाउलाल बरेठ आरक्षक राघवेन्द्र धृतलतरे, बृजपाल बर्मन, बसंत साहू, शेषनारायण साहू, महिला आर. रश्मि भदौरिया का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • आरोपी रेशम लाल सिदार पिता धनेश्वर सिदार उमर 26 साल  साकिन  जाजंग थाना सक्ती जिला सक्ती (छ०ग०)
    आरोपी रेशम लाल सिदार पिता धनेश्वर सिदार उमर 26 साल…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • थाना जांजगीर के अंतर्गत युवती की हत्या का 24 घण्टे के अंदर पर्दाफाश
    थाना जांजगीर के अंतर्गत युवती की हत्या का 24 घण्टे…
  • 53be2363-f07e-4367-81d2-d0d0b520ad38
    अपन के घरवाली ल चाकू ले मारके मौत के घाट उतरोइया…
  • 0108c3b1-49c2-4734-b6cd-21a1bbf7d4e0
    अपन भाई बहु ल लोहा के पाइप ले मारके हत्या कारोइया आऊ…
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…

Primary Sidebar

Latest News

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में पंडित तपेश शर्मा हुए शामिल*

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in