• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

थलपति विजय ने CM बनने के बाद पीएम मोदी से की पहली मुलाकात, तमिलनाडु की लंबित मांगों पर की चर्चा

नई दिल्ली/चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सीएम सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। सुपरस्टार से राजनीति में आए थलपति विजय की प्रधानमंत्री से यह पहली औपचारिक बैठक रही, जिस पर टीवीके कार्यकर्ताओं और उनके प्रशंसकों की लंबे समय से नजर थी।

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विजय सबसे पहले तमिलनाडु हाउस पहुंचे। इसके बाद शाम को वह “सेवा तीर्थ” पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करीब 25 मिनट तक अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में तमिलनाडु से जुड़े कई लंबे समय से लंबित मामलों को लेकर बातचीत हुई।

मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने राज्य के विकास, उद्योग और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। उन्होंने ‘वंदे मातरम’ की जगह राज्य गीत ‘तमिल थाई’ को प्राथमिकता से गाने की अनुमति देने की मांग की। साथ ही सेंटर फॉर एयरबोर्न सिस्टम्स (CABS) को तमिलनाडु में स्थापित करने का अनुरोध भी किया।

बैठक के दौरान मेकेदातु परियोजना, कावेरी जल विवाद और तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच जल बंटवारे के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विजय ने श्रीलंका में गिरफ्तार तमिलनाडु के मछुआरों का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य के 58 मछुआरे अब भी श्रीलंका की जेलों में बंद हैं, जबकि 288 नावें जब्त की जा चुकी हैं। उन्होंने मछुआरों की जल्द रिहाई और नावों की वापसी के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की।

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री विजय ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी भेंट की और तमिलनाडु से जुड़े आर्थिक एवं बुनियादी ढांचे के मुद्दों पर चर्चा की।

गौरतलब है कि जब जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा था, “थिरु सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की बधाई। मुख्यमंत्री के रूप में उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।”

सीएम विजय का यह दिल्ली दौरा राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसे केंद्र और तमिलनाडु सरकार के बीच नए समीकरणों के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Related Posts:

  • image-5-3
    छत्तीसगढ़ आही PM मोदी आऊ अमित शाह : आचार्य…
  • eaf1b1cd-d3ef-44ce-8bf7-68b38375da8e
    कांग्रेस के भ्रम म न आएं, कभु खतम नई होए संविधान अऊ…
  • Untitled-1
    Kisaan School : किसान स्कूल की टीम ने डिप्टी सीएम से…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • WhatsApp Image 2026-05-13 at 9.44.01 AM (2)
    श्री रामलला तीर्थ धाम दर्शन हेतु श्रद्धालु रवाना…
  • f018a622-0c17-42eb-b157-b6d9cbe10948
    आदरणीय मोदी जी ह दिल्ली म नमो भारत कॉरिडोर के करिन…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in