• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

छत्तीसगढ़ आही PM मोदी आऊ अमित शाह : आचार्य विद्यासागर के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव म शामिल होही केंद्रीय गृहमंत्री, जैन समाज के लोगन ले करही मुलाकात, 18 के आ सकत हे प्रधानमंत्री

अमित पांडेय, डोंगरगढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं. शाह 6 फरवरी को राजनांदगांव जिले के धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में प्रसिद्ध जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि स्मृति महा महोत्सव में भाग लेंगे. बताया जा रहा कि 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डोंगरगढ़ आएंगे. इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है.

कार्यक्रम के आयोजकों और प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह का आगमन 6 फरवरी को दोपहर 12:55 बजे डोंगरगढ़ में प्रस्तावित है. वे सीधे चंद्रगिरी तीर्थ पहुंचेंगे, जहां आयोजित समारोह में शामिल होकर आचार्य विद्यासागर महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. आचार्य विद्यासागर महाराज जैन धर्म के एक प्रतिष्ठित संत थे, जिनके जीवन और शिक्षाओं ने लाखों लोगों को प्रभावित किया. उनके समाधी स्मृति महोत्सव में देशभर से श्रद्धालु और अनुयायी एकत्र हो रहे हैं. अमित शाह की उपस्थिति से इस आयोजन का महत्व और भी बढ़ जाएगा.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करते हुए जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल।

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह संत समाज और स्थानीय गणमान्य नागरिकों से भी मुलाकात करेंगे और आचार्य विद्यासागर महाराज के आदर्शों पर आधारित अपने विचार साझा कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त जैन समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

मां बम्लेश्वरी मंदिर में करेंगे दर्शन

चंद्रगिरी तीर्थ में आयोजित कार्यक्रम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 2:50 बजे डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में माता के दर्शन करेंगे. यह मंदिर छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं. अमित शाह यहां पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रशासनिक तैयारियां पूरी

केंद्रीय मंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. डोंगरगढ़ पुलिस, जिला प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में चौकसी बरत रही है. एसपी और कलेक्टर स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं. चंद्रगिरी तीर्थ और मां बम्लेश्वरी मंदिर के आसपास सुरक्षा के लिए विशेष बल तैनात किए गए हैं. जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल और मंदिर परिसर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारी की है. साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

18 फरवरी को आ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

अमित शाह के दौरे को लेकर डोंगरगढ़ के स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है. धार्मिक आयोजन के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर शहर में विशेष सजावट की जा रही है. कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस दौरे के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है. वहीं विद्यासागर महराज के समाधि स्थल पर 18 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी पहुंचने की जानकारी मिली है. इसकी तैयारी में पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है.

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…
  • 87c48210-e88f-47d4-a58b-7af6e74d4482
    एडवोकेट एक्ट एमेंडमेंट बिल के खिलाफ जिला अधिवक्ता…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…

Primary Sidebar

Latest News

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in