• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

Kisaan School : किसान स्कूल की टीम ने डिप्टी सीएम से मुलाक़ात की, क़ृषि क्षेत्र में कई बिन्दुओं पर हुईं चर्चा

जांजगीर-चाम्पा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह की टीम ने लोरमी स्थित विश्राम गृह में डिप्टी सीएम अरुण साव से मुलाक़ात की और क़ृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर उनसे चर्चा की. डिप्टी सीएम अरुण साव से चर्चा करते हुए वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, समाजसेवी डॉ. सुरेश देवांगन व हमर संगवारी किसान उत्पादक कंपनी एफपीओ के सीईओ संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि किसानों द्वारा किसानों के लिए किसान स्कूल खोला गया है, जहाँ किसानों को क़ृषि क्षेत्र में 18 प्रमुख विषयों पर निःशुल्क प्रशिक्षण का आयोजन करके जानकारी दी जाती है.

प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त, 26 जनवरी, 23 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय किसान दिवस, विश्व पृथ्वी दिवस, पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया जाता है. इस अवसर पर क़ृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों, पत्रकारों तथा बहेराडीह गांव के किसानों के बच्चों को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित भी किया जाता है. डिप्टी सीएम से किसान स्कूल की टीम ने चर्चा करते हुए आगे बताया कि यहां पर क़ृषि क्षेत्र में कई तरह की नवाचार का काम हो रहा है, जिसे देखने गुजरात, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, झारखण्ड, उड़ीसा, सिक्किम, असम, तमिलनाडु, महाराष्ट्र के अलावा अमेरिका, जर्मनी, इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों के वैज्ञानिकों, किसानों और सामाजिक कार्यकर्त्ता यहां कई बार आ चुके हैं. किसान स्कूल टीम ने डिप्टी सीएम को यह भी बताया कि हाल ही में जिले में नव पदस्थ कलेक्टर आकाश छिकारा से मुलाक़ात की गई है. किसान स्कूल के विस्तार हेतु शासन और प्रशासन की ओर से भी मदद करने का आश्वासन मिला है, वहीं किसान स्कूल में प्रदेश के क़ृषिमंत्री, गृहमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों का भ्रमण होता आया है. क़ृषि अवशेष से यहाँ पर मशरूम, जैविक खाद, राखी और कपड़ा बनाने का भी नवाचार का काम हो रहा है.

डिप्टी सीएम को किसान स्कूल आने का आग्रह
किसान स्कूल के प्रतिनिधि मंडल ने डिप्टी सीएम अरुण साव को किसान स्कूल बहेराडीह आने का आग्रह किया. इस पर डिप्टी सीएम ने आने वाले दिनों में किसान स्कूल आने की सहमति दी है.

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह
    5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी…
  • WhatsApp Image 2026-06-27 at 11.47.30 AM (1)
    वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल म राज्य…
  • किसान स्कूल में सम्पन्न हुआ गायत्री यज्ञ, रोपित किए गए ब्रम्हकमल, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की द्वितीय पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि सभा में शामिल में हुए कई जिले के किसान
    किसान स्कूल में सम्पन्न हुआ गायत्री यज्ञ, रोपित किए…
  • Kisaan School : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में शान से फहराया जाएगा तिरंगा, 15 अगस्त को मेघावी छात्रा श्रीया अग्रवाल करेंगी ध्वजारोहण, पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाली काजल कसेर भी विशेष अतिथि के रूप में रहेंगी मौजूद
    Kisaan School : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में…

Primary Sidebar

Latest News

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in