• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

आदरणीय मोदी जी ह दिल्ली म नमो भारत कॉरिडोर के करिन हे उद्घाटन

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री मोदी रविवार को राजधानी में 12 हजार 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास कर रहे हैं। मोदी का दिल्ली में पिछले 3 दिन में यह तीसरा कार्यक्रम है।

उन्होंने आज सबसे पहले दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ ‘नमो भारत’ कॉरिडोर के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक के सेक्शन का उद्घाटन किया। 13 किलोमीटर लंबा यह रूट 4600 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। यह दिल्ली की पहली ‘नमो भारत’ कनेक्टिविटी है, जो मेरठ को जोड़ेगी।प्रधानमंत्री मोदी ने रैपिड ट्रेन में बैठने से पहले खुद टिकट काउंटर से टिकट खरीदा। उन्होंने पेमेंट के लिए अपने मोबाइल के क्यू आर कोड से पेमेंट किया। इसके बाद वे ट्रेन में स्कूली बच्चों से मिले।इसके बाद मोदी दिल्ली मेट्रो फेज-IV के जनकपुरी-कृष्णा पार्क के बीच करीब 1,200 करोड़ रुपए की लागत वाले 2.8 किलोमीटर लंबे हिस्से का भी उद्घाटन करेंगे। यह दिल्ली मेट्रो फेज-IV का पहला उद्घाटन होगा। PM दिल्ली मेट्रो फेज-IV के 26.5 किलोमीटर लंबे रिठाला-कुंडली सेक्शन की आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत करीब 6,230 करोड़ रुपए है।मेट्रो प्रोजेक्ट के बाद प्रधानमंत्री नई दिल्ली के रोहिणी में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (CARI) के लिए नए अत्याधुनिक भवन की आधारशिला भी रखेंगे, जिसका निर्माण लगभग 185 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। इसके बाद वे जापानी पार्क में जनसभा करेंगे।इससे पहले मोदी ने 3 जनवरी को दिल्ली में 4500 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का इनॉगरेशन किया था। वहीं 4 जनवरी को प्रधानमंत्री ने भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव का उद्घाटन किया था।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • acba6879-7ac8-428d-90a8-d2eff90c1a2a
    मेरठ में अपहृत बालक बरामद, सक्ति पुलिस को मिली बहुत…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • 1020ec0a-9a27-42dd-823d-8fec9e7b63b6
    एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन के विकास के लिए…
  • WhatsApp-Image-2026-05-28-at-12.36.57-PM-860x484
    राजधानी को मिलेगी नई रेलवे लाइनः जमीन लेने की…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…

Primary Sidebar

Latest News

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in