• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

श्री रामलला तीर्थ धाम दर्शन हेतु श्रद्धालु रवाना…

शक्ति जिले से श्रद्धालु तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ाई जावे…

अधिवक्ता चितरंजय

श्री रामलला तीर्थ, अयोध्या धाम दर्शन हेतु शक्ति जिले से श्रद्धालुजन बस से बिलासपुर के लिए प्रस्थान किए, जिन्हें हिंदू जागरण मंच के जिला प्रमुख एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ ध्वज दिखा कर रवाना किया।
जिला प्रशासन की ओर से तीर्थ यात्रा शाखा प्रभारी एस एन शर्मा ने बताया कि तीर्थ यात्रा हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी राज कुमार पटेल के साथ सक्ती, डभरा, मालखरौदा, जैजैपुर से श्रद्धालु हनुमान लला के दर्शनार्थ प्रस्थान किए।


इन पलों में अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने श्रद्धालुओं को सफल तीर्थ की शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि विष्णुदेव सरकार का लक्ष्य हर श्रद्धालु को अयोध्या धाम की निःशुल्क एवं सुगम दर्शन कराना है जिसे पूरा करने प्रदेश सरकार पूरी शिद्दत से लगी हुई है। अधिवक्ता चितरंजय ने आगे कहा कि अन्य जिलों की तुलना में शक्ति जिले को श्रद्धालु तीर्थ यात्रियों की अत्यंत कम संख्या मात्र ३६ आबंटित है जो तीर्थ यात्रा हेतु इच्छुक श्रद्धालुओं के आवेदन की भारी संख्या को देखते हुए बढ़ाकर तीर्थ यात्रियों की संख्या कम से कम १०० किए जाने योग्य है।


आज इस अवसर पर श्रद्धालुजन अपने आराध्य प्रभु श्री राम लला के दर्शन की आकांक्षा लिए उत्साह से रवाना हुए तथा जय श्री राम… जय अयोध्या धाम का उद्घोष करते नजर आ रहे थे।

Related Posts:

  • 159051cd-be43-44ed-8c80-2a0cf4cfe2c3
    हिन्दू जागरण मंच के प्रयास से बरसते पानी में हनुमान…
  • 12ea4bbe-6228-43b9-8368-cbc6e7171910
    श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव 22 जनवरी
  • WhatsApp Image 2025-10-22 at 09.15.20_461c783b
    दिव्य दरबार, पेंड्रवां धाम पहुंचे उच्च न्यायालय…
  • WhatsApp Image 2026-07-22 at 1.48.16 PM
    National Flag Adoption Day पर खास आलेख…
  • WhatsApp Image 2025-07-02 at 06.46.44_3d0c0e47
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १११वीं महाआरती में पंडित…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in