• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

◼शासकीय अस्पताल सक्ती म घुसके शासकीय कार्य म बाधा उत्पन्न करोइया आरोपी अनुराग निर्मलकर उर्फ मोंटू निवासी पुरेन्हापार सक्ती गिरिफ़तार कर न्यायिक रिमांड म जेल।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया श्रीमति अर्चना तिवारी साकिन शासकीय अस्पताल सक्ती की थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 21.07.2025 को स्वास्थ्य विभाग का राष्ट्रीय स्वास्थय

कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा बैठक कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी सक्ती में हो रही थी, जिसमें स्वास्थ विभाग के कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित थे। उसी दरम्यान अनुराग निर्मलकर (मोंटू) निवासी वार्ड क्र 05 पुरेन्हा तालाब के पास सक्ती का शराब के नशे में बैठक कक्ष में जबरजस्ती अंदर घुस आया, जिसे मना करने के बावजूद भी वह बैठक स्थल पर आकर मुझे बीएमओ का नंबर दो और मुझे अभी नौकरी पर लगाओं वरना में तुम सबको जान से मार दूंगा की धमकी देते हुये मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करने लगा जिसको वहां उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा मना करने पर भी नही माना तब गोपाल सागर ने उसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। कुछ देर बाद अनुराग निर्मलकर शराब के नशे में दरवाजा को धक्का देकर मीटींग वाले कमरे में आ गया और पुनः अश्लील मां बहन की गाली गलौच करने जान से मारने की धमकी देने लगा जिसके कारण विभाग की बैठक बाधित हुई तथा हमारे द्वारा किये जा रहे शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ। कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी(पु) सक्ती के मार्गदर्शन में फरार आरोपी अनुराग निर्मलकर उर्फ मोंटू की पता तलाश की जा रही थी जो अपने सकुनत से लगातार फरार था जो आज दिनांक 29.07.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अनुराग निर्मलकर उर्फ मोंटू अपने सकुनत पर आया हुआ है जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। प्रकरण में आरोपी अनुराग निर्मलकर उर्फ मोंटू से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किया तथा विवेचना पर से अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपी अनुराग निर्मलकर उर्फ मोंटू पिता जितेन्द्र निर्मलकर उम्र 31 वर्ष साकीन वार्ड क्र. 05 पुरेन्हा तालाब के पास सक्ती को विधिवत् गिर0 कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती) के नेतृत्व में प्र.आर.उमेश साहू, आरक्षक प्रमोद खाखा, बृजमोहन नेताम तथा जोगेश राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • डिजिटल पंचायत बेलादुला के स्वास्थ्य केन्द्र सहित कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना किस किस स्थान पर किए है निरीक्षण
    डिजिटल पंचायत बेलादुला के स्वास्थ्य केन्द्र सहित…

Primary Sidebar

Latest News

थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही घर छोडने के बहाने छेडछाड करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

* स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बदनाम करने की नीयत से अश्लील पोस्ट की धमकी, आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

*श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक,🔹 अपराधों पर लगाम और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के दिये निर्देश’ *

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in