• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

सक्ती/ बिर्रा – क्षेत्र में जिओ की सीम नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई महीना से जिओ का नेटवर्क बिर्रा में और बिर्रा अंचल के तीन दर्जन गांवों में जिओ सीम नेटवर्क का कवरेज खराब हो जाने के कारण नेटवर्क का रेंज कम हो गया है। जिसके कारण जिओ का सिम चलाने वाले मोबाइल उपभोक्ताओं को खराब नेटवर्क के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आजकल 5G के जमाना है। जिओ सिम चलाने वाले मोबाइल उपभोक्ता बहुत कीमती मोबाइल लिए हैं, ताकि उनको नेटवर्क से संबंधित कोई भी प्रकार से समस्या न हो और आसानी से उनका इंटरनेट से संबंधित सभी कार्य आसानी से हो जाए। लेकिन जिओ सिम के उपभोक्ताओं को आजकल नेटवर्क की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से जिओ का नेटवर्क इतना खराब हो गया है कि ना तो ठीक से कॉल लगती है और न ही इंटरनेट चलता है।



       गौरतलब है कि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र  के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा और आसपास के तीन दर्जन  गांवों में पिछले लगभग कई महीना से जिओ का नेटवर्क में खराबी आ जाने के कारण जिओ के मोबाइल उपभोक्ताओं को मोबाइल चलाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीना से जिओ का नेटवर्क बिर्रा के के अलावा क्षेत्र के कई गांवों में जिओ सीम नेटवर्क का कवरेज को जिओ नेटवर्क के अधिकारी कर्मचारी रेंज को कम कर दिए हैं। जिसके कारण जिओ का सिम चलाने वाले मोबाइल उपभोक्ताओं को खराब नेटवर्क के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आजकल 5G के जमाना है। जिओ सिम चलाने वाले मोबाइल उपभोक्ताओ के द्वारा बहुत कीमती मोबाइल खरीदा गया हैं ताकि उनको नेटवर्क से संबंधित कोई भी प्रकार से समस्या न हो और आसानी से उनका इंटरनेट से संबंधित सभी कार्य आसानी से हो जाए। लेकिन जिओ सिम के उपभोक्ताओं को आजकल नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ रहा हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पढ़ाई, ऑनलाइन कामकाज, बैंकिंग सेवाएँ, और यहां तक कि आपातकालीन संपर्क भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। बिर्रा अंचल में कई युवा ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन जिओ नेटवर्क की समस्या के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिर्रा के जिओ सिम नेटवर्क का मोबाइल उपभोक्ताओं ने बताया कि जिओ ग्राहक सेवा हेल्पलाइन नंबर से कई बार शिकायत किया जा चुका है। लेकिन कोई स्थायी समाधान अब तक नहीं निकला है। जबकि ग्राम पंचायत बिर्रा के शांति चौक के पास में जिओ सिम का मोबाइल नेटवर्क लगा है। उसके बावजूद भी जिओ सिम नेटवर्क के मोबाइल उपभोक्ताओं को जिओ नेटवर्क की आए दिन समस्या हो रही है। अब जिओ सीम नेटवर्क वाले मोबाइल उपभोक्ताओ ने दूसरे नेटवर्क पर पोर्ट कराने का भी मन बना रहे है। लेकिन क्षेत्र में अन्य नेटवर्क की स्थिति संतोषजनक बताई जा रही है। लोगों ने शासन प्रशासन और जिओ सीम नेटवर्क प्राइवेट कंपनी से अपील किया है कि जल्द से जल्द तकनीकी टीम भेजकर जिओ नेटवर्क की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। ताकि बिर्रा में और आसपास के गांवों में जिओ नेटवर्क की संचार गांवस्था बेहतर हो सके।

      बहरहाल कारण चाहे जो भी हो जिओ सिम के खराब नेटवर्क के चलते जिओ मोबाइल उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Posts:

  • 492890ef-1bf7-4c5e-a570-c2030e428a12
    छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक बिर्रा का प्रिंटर…
  • LPG-gas-860x484
    गैस रिफिल कराने अचानक जागे छत्तीसगढ़ के लोग! एक ही…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • जिस गांव का नाम देश-दुनिया में चर्चित, वहां बेहतर मोबाइल सेवा नहीं, परेशान होते हैं लोग, बहेराडीह में है देश का पहला 'वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल', जांजगीर-चाम्पा जिले के इस गांव की खासियत जानने विदेश से भी पहुंच चुके हैं लोग
    जिस गांव का नाम देश-दुनिया में चर्चित, वहां बेहतर…
  • WhatsApp Image 2026-04-23 at 5.55.24 PM
    NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का…
  • af76a196-085b-48b3-b455-c6e0df8db88b
    फर्जी तरीके ले मोबाइल नंबर जारी कर के धोखाधड़ी…

Primary Sidebar

Latest News

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in