• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

डिजिटल पंचायत बेलादुला के स्वास्थ्य केन्द्र सहित कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना किस किस स्थान पर किए है निरीक्षण

डिजिटल पंचायत बेलादुला के स्वास्थ्य केन्द्र सहित कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना किस किस स्थान पर किए है निरीक्षण

संवाददाता राम कुमार मनहर मोबाईल नंबर 9977109155

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, अस्पताल परिसर में साफ सफाई में अव्यवस्था पाये जानें पर जताई नराजगी 

 बेलादुला /  कलेक्टर श्रीमति नूपुर राशि पन्ना ने उप स्वास्थ्य केन्द्र बेलादुला का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने ड्यूटी चार्ट तथा मेलवार्ड, फिमेल वार्ड, प्रसव कक्ष का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ सफाई नहीं होने के कारण कलेक्टर ने नराजगी जाहिर करते हुए हॉस्पिटल में साफ सफाई रखने तथा समय पर ड्यूटी आने के सख्त निर्देश दिए। साथ में ही मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को शौचालयों तथा कैंपस में विशेष साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पहुंचने वाले मरीजों का बेहतर इलाज हो इस पर विशेष ध्यान देना है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

http://cgpanchayatnews.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Video-2023-02-11-at-3.39.52-PM.mp4

 

http://cgpanchayatnews.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Video-2023-02-11-at-3.39.55-PM-1.mp4

कलेक्टर ने बालक छात्रावास जैजैपुर का किया औचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान छात्रावास परिसर कि व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

सक्ती, दिनांक 10 फरवरी 2023/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने नगर पंचायत जैजैपुर स्थित शासकीय प्री.मैं. अनुसूचित जाति बालक छात्रावास की औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत देखी और पूरे छात्रावास परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

निरीक्षण के दौरान अधीक्षक का नादारत होना पाया गया जिस पर अधिक्षक को फोन करके बुलाया गया और रजिस्टर कॉपी में बच्चों की नाम सूची संख्या से बहुत कम संख्या में बच्चे मौजूद मिले जिस पर कलेक्टर नाराजगी जताई।छात्रावास का निरीक्षण करने के दौरान बच्चों की संख्या कम एवं साफ सफाई नहीं होने पर कलेक्टर ने अधीक्षक को फटकार लगाते हुए बच्चों की संख्या को जल्द से जल्द पूरा करने एवं खाना को डेली मेनू के अनुसार देने तथा छात्रावास परिसर को साफ सफाई रखने की शक्त निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में विद्युत व्यवस्था, भोजन तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता की जानकारी ली। 

उन्होंने छात्रों के कमरों में बिस्तर व्यवस्था एवं रसोई का निरीक्षण किया और छात्रावास में रहकर पढ़ने वाले विद्यार्थियों से भी मुलाकात की, उनसे चर्चा कर सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने छात्रों से छात्रावास में रहने, खाने और पढ़ने की सुविधाओं के बारे में भी पूछा।

कलेक्टर ने हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर पिहरीद का किया निरीक्षण

कलेक्टर पन्ना ने पिहरीद हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने डाक्टरों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ में ही मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को शौचालयों तथा कैंपस में विशेष साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पहुंचने वाले मरीजों का बेहतर इलाज हो इस पर विशेष ध्यान देना है।

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था और दवाइयों की ली जानकारी

कलेक्टर ने जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में उपस्थित स्टाफ, परिसर की साफ-सफाई, दवाईयों की उपलब्धता सहित मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करें। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आकस्मिक सेवाएं निरंतर 24 घंटे प्रदान की जाती है। साथ ही अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण के लिए जगह का निरीक्षण किया और जल्द ही निर्माण कार्य को चालू करने के लिए निर्देश दिए।

http://cgpanchayatnews.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Video-2023-02-11-at-4.48.50-PM.mp4

कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

* साफ सफाई अच्छी होनी चाइए तभी आम नागरिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पूरी तरह से भरोसा कर पाएँगे- कलेक्टर पन्ना*

कलेक्टर ने सक्ती जिले के मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर पन्ना ने अस्पताल में मारिजो को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए, ओपीडी सेवाओं, भर्ती की सुविधा, प्रसव कक्ष, एमएनसीयू, एक्स-रे मशीन, प्रयोगशाला, आपरेशन थियेटर, एवं मरिजो के वार्ड आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं के विषय में जानकारी भी प्राप्त की। अस्पताल में रिकार्ड के रजिस्टर चेक किये। स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए। साआईमुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई अच्छी होनी चाइए तभी आम नागरिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पूरी तरह से भरोसा कर पाएँगे- कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना। निरीक्षण के दौरान मालखरौदा एसडीएम रजनी भगत, जनपद सीईओ एसएस पोयाम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • जिला स्तरीय अल्प संख्यक कल्याण समिति की बैठक संपन्न
    जनदर्शन में कुल 42 आवेदन हुए प्राप्त, कलेक्टर ने…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…

Primary Sidebar

Latest News

सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती

साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

थाना बलौदा क्षेत्र में हुए चोरी का खुलासा, एक महिला सहित 4 आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

उधारी के ₹2,000 मांगने पर विवाद, युवक की हत्या

लूट की वारदात का चंद घंटों में खुलासा, चौकी नैला पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार

कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज

माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्रीमान रमेश सिंहा 4 सितंबर को होंगे सेवानिवृत्त…

ऽ बंधन बैंक के लोन खाते की राशि जमा नहीं कर धोखाधड़ी एवं गबन करने के मामले में फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार ।।

नाबालिग बालिका के साथ अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

चांपा के रामबांधा तालाब के पास से चोरी बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in