• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

थाना चांपा पुलिस की सख्त कार्रवाई, दुकानदार से शराब पीने के लिए पैसे मांग करने वाले, 02 युवक गिरफ्तार

  • दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जिले के थाना चांपा क्षेत्र में शराब पीने के लिए रंगदारी मांगने और पैसे देने से इनकार करने पर एक दुकानदार के साथ मारपीट कर उसे मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में चाम्पा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विवरण प्रार्थी दीपक देवांगन, निवासी शंकर नगर चाम्पा, ने 07 जून 2026 को थाना चाम्पा में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 06 जून की रात लगभग 10:30 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। घर से कुछ दूरी पहले शंकर नगर निवासी शंकर दास महंत उर्फ बिल्ला और उसके साथी तुषार बरेठ उर्फ तुस्सु ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने दीपक से कहा, “तुम्हारी दुकान अच्छी चलती है, हमें पैसा दो, शराब पीना है।” जब दीपक ने पैसे देने से मना किया तो दोनों आरोपी भड़क गए। उन्होंने गाली- गलौज करते हुए कहा, आज कैसे पैसा नहीं देगा और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट कर दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

प्रार्थी की शिकायत पर थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 291/2026 के तहत धारा 126(2), 296, 351(3),115 (2), 119(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

थाना चांपा पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए 10 जून 2026 को दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. शंकर दास उर्फ बिल्ला महंत उम्र – 27 वर्ष निवासी – शंकर नगर, चाम्पा
  2. तुषार बरेठ उर्फ तुस्सु उम्र – 19 वर्ष निवासी – शंकर नगर, चाम्पा उक्त कार्यवाही मे सउनि बाबुलाल दिवाकर, आर0 वीरेश सिंह एवं थाना चाम्पा स्टाप का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • 3d3b530f-3beb-4368-9a41-4f9240affeea
    थाना चांपा क्षेत्र के गणेश मोबाइल शॉप म रात्रि के…

Primary Sidebar

Latest News

गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

असली जैसी चमक, नकली थी खनक! 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश

मोबाईल एवं नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा

त्वरित पुलिस रेस्क्यू: गेमन पुल में महिला के बहने की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया।

राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव की धूम

BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतर जिला/स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश

मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त से 2 फरवरी तक सायबर जागृति का अभियान चलाया जा रहा है

नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बाजार में खपाए 70 करोड़ से ज्यादा के नकली सिक्के

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in