• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जांजगीर-चांपा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए, रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर पैनी नजर

  • बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में विशेष निगरानी — अजनबी बैगों से हथियार बरामद,
  • जिले के चांपा, अकलतरा, नैला, कोटमीसोनार रेलवे स्टेशनों पर पुलिस की कड़ी निगरानी, अलग -अलग पुलिस टीमों ने संभाला मोर्चा, यात्रियों से सतर्कता की अपील

जांजगीर-चांपा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर -चांपा पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं आने – जाने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत चांपा, अकलतरा एवं कोटमीसोनार रेलवे स्टेशनों पर पुलिस टीमों द्वारा यात्रियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनके सामान की गहन जांच की गई। विशेष रूप से बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
चेकिंग के दौरान कुछ लावारिस बैगों से हथियार भी बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस द्वारा सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।

यात्रियों से पुलिस की अपील

रेलवे में सफर करते समय किसी भी प्रकार का हथियार अपने साथ लेकर यात्रा न करें। बिना वैध अनुमति हथियार रखना अथवा परिवहन करना कानूनन अपराध है। यात्रियों से अपील है कि वे अपने सामान की स्वयं निगरानी रखें तथा किसी भी लावारिस बैग या संदिग्ध वस्तु को न छुएं और तत्काल पुलिस/रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दें।

जांजगीर-चांपा पुलिस — आपकी सुरक्षा

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-05-11 at 4.27.10 PM
    जिले के सभी थाना चौकियों क्षेत्रों में बीते दरमियानी…
  • WhatsApp Image 2025-07-30 at 15.29.57_b00fd179
    ⏺ नागपंचमी के अवसर म पोड़ीदलहा म अपराध के रोकथाम…
  • WhatsApp Image 2025-05-02 at 7.16.20 PM
    पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी के फर्जी आधार/पेन कार्ड…
  • WhatsApp Image 2026-08-04 at 4.52.06 PM
    कोतवाली जांजगीर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही 10…
  • WhatsApp Image 2026-06-22 at 9.07.02 PM
    रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्रों में सक्ती पुलिस…
  • WhatsApp Image 2026-06-21 at 7.59.36 PM
    जांजगीर चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान…

Primary Sidebar

Latest News

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in