• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी के फर्जी आधार/पेन कार्ड तैयार कारोइया , अऊ सहयोगी आरोपी गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस के कारवाही

पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी द्वारा च्वाईस सेंटर संचालक आरोपी से अपना अलग पता एवं जाति बदल कर बनवाया गया था फर्जी पेन कार्ड एवं आधार कार्ड

⏺️ कोटमीसोनार के सरपंच की सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फर्जी आधार कार्ड बनवाने वाले पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी एवं उनके सहयोगी फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले च्वाईस सेंटर के संचालक के विरुद्ध की गई त्वरित कार्यवाही

⏺️ जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा घटना को दृष्टिगत रखते हुए अभियान चलाकर जिले के होटल/ढाबा को चेकिंग की जा रही है एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है

⏺️ जांजगीर चांपा पुलिस की अपील यदि किसी भी व्यक्ति को विदेशी नागरिक होने या अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी मिलती है तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दे

⏺️ सहयोगी आरोपी शुभम साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बेलटोकरी (कोसोंदी) थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

⏺️ प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

⏺️ प्रकरण के मुख्य आरोपी अलून गिर उम्र 30 वर्ष निवासी पिंकनीधार थाना दिनहट जिला कुचबिहार पश्चिम बंगाल हा.मु. कोटमीसोनार को पूर्व में गिरफ़्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम पंचायत कोटमीसोनार के सरपंच घर दिनांक 03.04.25 के रात्रि 07.30 बजे एक ब्यक्ति आए और अपना परिचय सोनू यादव स्टेशन पारा कोटमीसोनार का होना बताया जो अपने एवं अपनी पत्नि के आधार कार्ड में पता परिवर्तन के फार्म में शील व हस्ताक्षर करने लाया था फार्म को पढने पर पूजा यादव पति अलून गिर एवं अलून गिर पिता बयजार अली लिखा हुआ था पूछने पर बताया कि मेरे असली नाम अलून गिर है ग्राम मेऊ पामगढ का रहने वाला बताया। भाषा बोली से छतीसगढ का रहने वाला नही होने पर सरपंच को संदेह हुआ पूछताछ करने पर बताया कि वह बचपन से दिल्ली में रहा है वही पूजा यादव से शादी करना बताये गंभीरता से पूछने पर अपना जन्म स्थान पश्चिम बंगाल का होना बताया जबकि आधार कार्ड में अलून गिर मेऊ पामगढ तथा पूजा यादव पति सुनिल यादव ग्राम कुरूवां जिला बेमेतरा उल्लेखित है जो हिन्दू नाम रखकर ग्राम कोटमीसोनार में रहता है जो अन्य प्रदेश से आकर कोटमीसोनार में बसा है जिसे संदेह होने पर उसे फार्म में कल हस्ताक्षर करके दूंगी कहकर वापस भेज दिया उसके बाद वह नही आया जिससे सरपंच को संदेह होने पर अलून गिर के द्वारा शासन प्रशासन को धोखा देने की नियत से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर कुटरचना किया है की सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 156/2025 धारा 319(2),336(2),336(3) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

⏩ मामले को गंभीरता से लेते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में विवेचना दौरान आरोपी अलून गिर पिता बयजर अली उम्र 30 वर्ष निवासी पिंकनीधार थाना दिनहट जिला कुचबिहार पश्चिम बंगाल हा.मु. कोटमीसोनार को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपने मेमोरेण्डम कथन में जयराम नगर के पास शुभम च्वाईस सेंटर ग्राम कोसोंदी से अपना अलग पता एवं जाति बदल कर फर्जी पेन कार्ड एवं आधार कार्ड बनवाना बताया । जिस पर शुभम च्वाईस सेंटर ग्राम कोसोंदी के संचालक शुभम साहू उम्र 26 वर्ष से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जिसने अलून गिर पिता बयजर अली का फर्जी तरीके से पता एवं जाति बदलना अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी शुभम साहू द्वारा फर्जी आई डी दस्तावेज तैयार कर आरोपी अलून गिर का शासन प्रशासन को धोखा देने के उद़देश्य में सहयोगी पाये जाने से घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रानिक संसाधन एक थम इम्प्रेशन बायोमेट्रिाक्स, एक नग लेपटाप, एक मानीटर, एक सीपीयू, एक कलर प्रिंंटर, एक की बोर्ड, माउस, एक स्कैनर, एक आईआरटीएस कैमरा, एक मल्टी फिंगर स्कैनर, एक पोर्टेबल कैमरा, एक नग मार्को एवं एक नग मोबाईल फोन को जप्ती की गई आरोपी शुभम साहू को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 02.05.25 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, उप निरी. के.के.साहू, प्र.आर. निसार परवेज का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-05-11 at 4.27.10 PM
    जिले के सभी थाना चौकियों क्षेत्रों में बीते दरमियानी…
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 6.16.38 PM
    राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित…
  • WhatsApp Image 2026-08-21 at 1.18.12 PM
    जांजगीर-चांपा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर…
  • 1e4dd6f5-1f8c-48da-9374-ad3dda70f43d
    मकान निर्माण म प्रयुक्त छड़ चोरी कारोइया 03 आरोपी…
  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…
  • WhatsApp Image 2026-05-15 at 11.33.51 PM
    सुरक्षा के कड़े इंतजाम : सुरक्षा व्यवस्था को…

Primary Sidebar

Latest News

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in