• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जिले के सभी थाना चौकियों क्षेत्रों में बीते दरमियानी रात्रि से लेकर तड़के सुबह- सुबह तक जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा विशेष सघन चेकिंग अभियान

  • कांबिग गस्त चलाकर निगरानी/गुंडा बदमाशों संदिग्ध व्यक्तियों की ठिकानों पर पुलिस की दबिश, बदमाशों को सख्त चेतावनी
  • जिले के 120 निगरानी एवं गुंडा बदमाशो के सकुनत पर जाकर चेकिंग किया गया
  • संदिग्ध वाहनों की व्यापक जांच की गई
  • बीते देर रात्रि से सुबह 5:00 बजे तक संयुक्त पुलिस बल द्वारा विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया
  • इस कांबिग गस्त में ASP श्री उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में थाना/चौकी प्रभारी सहित पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया था
  • जिले के करीब 600 मकानों एवं जिले के हाईवे रोड पर 300 से अधिक ट्रेलर-ट्रक वाहनों की सघन जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी गई
  • 40 पाव देशी प्लेन/अंग्रेजी शराब एवं 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को अकलतरा क्षेत्र में किया गिरफ्तार
  • मादक पदार्थों के परिवहन, अवैध गतिविधियों एवं धारदार हथियार रखने वालों पर विशेष निगरानी रखते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई संक्षिप्त विवरण : प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में जांजगीर चांपा में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिनांक 10.05.2026 की दरमियानी रात्रि से सुबह 05:00 बजे से तक विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों के घनी आबादी, सुनसान जगहों में व्यापक स्तर पर चेकिंग एवं सत्यापन कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की डिक्की चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी एवं ड्राइवर एवं क्लीनर के लाइसेंस, वाहन दस्तावेज एवं आधार कार्ड के आधार पर सत्यापन किया गया। कार्यवाही के दौरान 20 वाहन चालकों के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करना पाए जाने से चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए चालकों से 6400/₹ का समन शुल्क चार्ज किया गया। थाना अकलतरा पुलिस द्वारा अभियान के तहत 40 पाव देशी प्लेन/अंग्रेजी एवं 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी अविनाश मार्बल उम्र 27 साल निवासी अकलतरा को पकड़ा जिसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
  • पुलिस की अपील :

जांजगीर चांपा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पुलिस की चेकिंग एवं सुरक्षा संबंधी कार्यवाहियों में सहयोग प्रदान करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल को डायल-112 अथवा नजदीकी थाना को दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts:

  • डिजिटल पंचायत बेलादुला में हो रहा संगीतमय श्रीमद भगवत कथा का आयोजन
    डिजिटल पंचायत बेलादुला में हो रहा संगीतमय श्रीमद…
  • डिजिटल पंचायत के सरपंच बंधें नव दाम्पत्य जीवन मे, लिए सात फेरे, डीजे की धुन मे बारात
    डिजिटल पंचायत के सरपंच बंधें नव दाम्पत्य जीवन मे,…
  • WhatsApp Image 2026-07-21 at 10.24.04 PM
    अपराधों की रोकथाम और 'प्रिवेंटिव पुलिसिंग' को…
  • WhatsApp Image 2026-07-10 at 3.44.51 PM
    अपराध समीक्षा बैठक.. crime मीटिंग में पुलिस अधीक्षक…
  • WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.39.40 PM (1)
    जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया
  • 8676971a-6b34-4e48-9475-b83db8a73fa4
    ट्रेलर वाहन चालक ल करिस गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस के…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in