• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्रों में सक्ती पुलिस की सघन चेकिंग अभियान

जिले में कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के हमराह मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती श्रीमती भुवनेश्वरी पैंकरा, थाना प्रभारी सक्ती निरीक्षक लखन लाल पटेल एवं पुलिस स्टाफ द्वारा रेलवे स्टेशन एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर, रेलवे यार्ड, साइकिल स्टैंड, होटल, लॉज, प्रतीक्षालय तथा अन्य सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की गई। पुलिस टीम द्वारा स्टेशन परिसर एवं आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान सत्यापित की गई तथा आवश्यकतानुसार उनकी तलाशी भी ली गई।

चेकिंग के दौरान होटल एवं लॉज संचालकों को अपने यहां ठहरने वाले व्यक्तियों का विधिवत पहचान पत्र दर्ज करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए यात्रियों से भी संवाद स्थापित कर उन्हें सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।

सक्ती पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के सघन चेकिंग अभियान लगातार संचालित किए जाते रहेंगे। आम नागरिकों से भी पुलिस का सहयोग करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

सक्ती पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता। 🚔🚨

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • WhatsApp Image 2026-05-11 at 4.27.10 PM
    जिले के सभी थाना चौकियों क्षेत्रों में बीते दरमियानी…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 82ca0db1-1e1a-4928-aa10-29b6ba433893
    जिला प्रशासन अऊ जिला जांजगीर चांपा पुलिस के द्वारा…
  • WhatsApp Image 2026-06-12 at 8.42.42 AM
    पुलिस लाइन जांजगीर में पुलिस जवानों का बलवा ड्रिल का अभ्यास,
  • जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के क्रियान्वयन उत्सव जिले के सभी थाना/चौकी म हर्षोउल्लास के संग मनाइस ।
    जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in