• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

⏺ नागपंचमी के अवसर म पोड़ीदलहा म अपराध के रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा सख्त कारवाही

⏺ अपराधों को रोकने के लिए पुलिस ने लगभग 5000 नग स्टील के कड़े उतरवाकर जमा कराए, जिनका उपयोग संभावित रूप से हमलों में किया जा सकता था

⏺ पुलिस ने कई कड़े इतने भारी और खतरनाक पाए गए कि उन्हें हथियार के रूप में इस्तेमाल भी किया जा सकता था

⏺ मेले में घूमने वाले उन युवकों की पहचान की गई, जिनके व्यवहार में संदेह था और जो समूह बनाकर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिख रहे थे, जिनका कड़े निकलवाया गया

⏺ इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा अलग अलग लोगों से जो शराब की बोतलों को पाकिट/बैग/झोले में छिपाकर ले जा रहे थे ऐसे लगभग 100 पाव देशी प्लेन/अंग्रेजी शराब को जप्त किया गया है

⏺ भीड़ भाड़ जगह में लोगो के द्वारा शराब पीने से कोई अप्रिय घटना, जनहानि न हो, जिसको दृष्टिगत रखते हुए शराब को जप्त किया गया

⏩ थाना अकलतरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पोड़ीदलहा पहाड में दिनांक 29.07.25 को हुए ऐतिहासिक मेले में बड़ी संख्या में नाग पंचमी के अवसर पर श्रद्धालु दर्शन एवं मेले का आनंद लेने आए थे। यह मेला जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

⏩ थाना अकलतरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पोड़ीदलहा पहाड़ मेला सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए एवं अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में स्टील के कड़े पहनने वाला युवकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में मेले में घूमने वाले उन युवकों की पहचान की गई, जिनके व्यवहार में संदेह था और जो समूह बनाकर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिख रहे थे। अपराधों को रोकने के लिए पुलिस ने ऐसे लगभग 5000 नग स्टील के कड़े उतरवाकर जमा कराए, जिनका उपयोग संभावित रूप से हमलों में किया जा सकता था।

   @ कई कड़े इतने भारी और खतरनाक पाए गए कि उन्हें हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता था।

  @ इसके अतिरिक्त, कुछ युवकों द्वारा स्टील के पंच (मुक्के में पहनने वाले हथियार) भी पहने गए थे, जिन्हें पुलिस ने तुरंत उतरवाया।

   सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस की सक्रिय उपस्थिति तिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा पुलिस टीम द्वारा लगातार मेले में पेट्रोलिंग की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई थी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए।

       इस पूरे अभियान की फोटो और वीडियो संकलित किए गए हैं। प्रेस के माध्यम से जनता को भी यह संदेश दिया जा रहा है कि पोड़ीदलहा मेले की शांति, सुरक्षा एवं धार्मिक माहौल को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
          
⏩ जांजगीर-चांपा पुलिस स्पष्ट करती है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील की जाती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

⏩ पुलिस अधीक्षक द्वारा इंसीडेंट फ्री रहे आयोजन में ड्यूटी पर तैनात समस्त स्टाफ को शाबाशी और प्रशंसा दी है।भविष्य में अच्छे से अपनी ड्यूटी संपादित करने हेतु प्रोत्साहित किया है।

Related Posts:

  • 2b120ccf-c94a-435e-90e2-e6fc923463a6
    जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा शिवरीनारायण माघी मेला म…
  • Untitled-1 copy
    थाना जांजगीर पुलिस द्वारा पीथमपुर मेला म अपराध के…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in