• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कोतवाली जांजगीर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹18 हजार जब्त

  • सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी 04 आरोपी गिरफ्तार, जुआ पर पुलिस का शिकंजा, कई मामलों में कार्रवाई
  • जांजगीर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान जारी, आबकारी, जुआ और MV एक्ट में कार्रवाई
  • नैला रेलवे स्टेशन से लेकर गांव तक पुलिस की सघन जांच, संदिग्धों की धरपकड़ तेज

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में जांजगीर- चांपा जिले में कानून- व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूलैंडन यॉर्क एवं नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) योगिताबाली खापर्डे के कुशल मार्गदर्शन थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

सार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी, 04 आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच कर उनकी पहचान का सत्यापन किया गया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 4 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

यातायात नियमों का उलंघन करने पर पुलिस का शिकंजा, किया चलानी कार्रवाई

वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 4 मोटरसाइकिल चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

ग्राम मुनुन्द में जुआ रेड की कार्यवाही

सबसे बड़ी कार्रवाई ग्राम मुनुन्द में देखने को मिली, जहां सार्वजनिक स्थानों पर अलग- अलग जगहों पर जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹18,000 नकद एवं जुआ सामग्री जब्त की गई तथा उनके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

अपील

अभियान के दौरान पुलिस ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनके क्षेत्र की सुरक्षा संबंधी जानकारी भी ली तथा अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर दें।

कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के सघन चेकिंग एवं धरपकड़ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-09-21 at 2.11.31 PM
    कोतवाली पुलिस की जुआ फड़ में ताबड़तोड़ कार्यवाही
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-06-22 at 9.07.02 PM
    रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्रों में सक्ती पुलिस…
  • WhatsApp Image 2025-09-12 at 14.54.17_a27e758b
    सार्वजनिक स्थानों में शराबखोरी करने वालों पर चाम्पा…
  • WhatsApp Image 2026-06-24 at 1.34.54 PM
    CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे एवं DSP अजाक सतरूपा…
  • SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर -चांपा पुलिस का बड़ा एक्शन, निगरानी/गुंडा बदमाशों पर सतत निगरानी
    SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में…

Primary Sidebar

Latest News

सेवा सेतु पोर्टल से दो दिन में बना जाति प्रमाण-पत्र, भारती गुप्ता को मिली बड़ी राहत

करवाचौथ पर्व और चंदा मामा जी को अध्र्य देने का इंतजार चांपा मधु ऐरन अग्रवाल

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in