• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच -बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत

  • थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर
  • गिरफ्तार आरोपी राजकिरण यादव पिता भरत लाल यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी उच्चभिट्ठी थाना चांपा

जिले के थाना चांपा क्षेत्र का मामला ग्राम उच्चभिट्ठी में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोपी राजकिरण यादव निवासी उच्चभिट्ठी द्वारा विवाद के दौरान रमेश यादव के घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की, घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे रमेश के पिता लोचन प्रसाद यादव को आरोपी ने जोरदार धक्का दे दिया। इसके बाद लोचन प्रसाद यादव जमीन पर गिर पड़े और कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पर थाना चांपा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई।

मर्ग जांच/घटना का विवरण

मर्ग जांच, पंचनामा कार्रवाई तथा सूचक रमेश यादव एवं प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के कथन लिए गए। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया तथा शॉर्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त की गई। मर्ग जांच में प्रथम दृष्टया आरोपी के विरुद्ध धारा 105, 296, 351(3), 333 बीएनएस का अपराध घटित होना पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैंडन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना कार्यवाही की गई।विवेचना दौरान जांच में सामने आया कि ग्राम उच्चभिट्ठी स्थित करीब 09 डिसमिल जमीन, जिस पर मकान बना हुआ है, के बंटवारे को लेकर लोचन प्रसाद यादव, गोपी यादव एवं भरत यादव के परिवारों के बीच विवाद चल रहा था।

आरोपी द्वारा हाथ में धारदार ब्लेड लेकर रमेश यादव के घर में प्रवेश कर गाली- गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने तथा मारपीट करने की बात सामने आई। रमेश यादव के साथ मारपीट के दौरान उनके पिता लोचन प्रसाद यादव बीच- बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान आरोपी ने लोचन प्रसाद यादव को सीने पर जोरदार धक्का दिया, जिससे वे सीने में हाथ रखकर जमीन पर गिर पड़े। कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई।

विवेचना दौरान थाना चांपा पुलिस ने आरोपी राजकिरण यादव को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई। आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त स्टील का ब्लेड जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे थाना प्रभारी चांपा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-07-05 at 4.00.32 PM
    पुरानी रंजिश में घर घुसकर, धमकी व मारपीट, अकलतरा…
  • जनदर्शन मा बेटा अपन सियान बुजुर्ग दाई ला छोड़ के घर लौटीस, कलेक्टर मैडम मानवता के मिशाल पेश करत आखिर घर पहुचाइस
    जनदर्शन मा बेटा अपन सियान बुजुर्ग दाई ला छोड़ के घर…
  • WhatsApp Image 2026-06-02 at 8.16.35 PM
    पुलिस कार्यालय में हंगामा करने वाला युवक गिरफ्तार,…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • WhatsApp Image 2026-06-20 at 7.12.16 PM
    घर में घुसकर अश्लील गाली करते हुए मारपीट करने वाले 5…

Primary Sidebar

Latest News

चांपा दशहरा उत्सव समिति 2026 ने अग्रवाल ऐरन परिवार को भेंट की पूजन सेट सिल्वर प्लेट थाल

पुलिस प्रशासन ने शिक्षा विभाग के साथ मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस…रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़ में तूफान ‘अर्नब’ का कहर: फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराएगी सरकार, किसानों को मिलेगी राहत

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जांजगीर में गूंजा एकता का संदेश, कलेक्टर एवं एसपी की उपस्थिति में आयोजित हुई एकता दौड़

‘मां का जाना अपूरणीय क्षति…’: शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर भावुक हुए CM विष्णु देव साय, दी श्रद्धांजलि

अमेराडीह में राखड़ लोड हाइवा अनियंत्रित होकर गरीब के घर में घुसा, मिट्टी का मकान ढहा; कमरे में सो रही बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची।

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी; MSP, प्रति एकड़ सीमा और टोकन के नियम जानें

नाबालिग से अनाचार के मामले में, थाना चांपा पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

आजाद भारत के लौह पुरुष एवं लौह महिला के योगदान का स्मरण दिवस 31अक्टूबर…

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों-पेंशनरों को दीपावली का तोहफा, DA-DR में 2% बढ़ोतरी, जानिए अब कितना मिलेगा महंगाई भत्ता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in