• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पुरानी रंजिश में घर घुसकर, धमकी व मारपीट, अकलतरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

  • आरोपी के विरुद्ध BNS की धारा 296, 351 (3), 333 के तहत कार्यवाही करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

थाना अकलतरा पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को दिनांक 04.07.26 को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर भेजा।

क्या है पूरा मामला

प्रार्थिया श्रीमति भारती शर्मा निवासी ग्राम कल्याणपुर, थाना अकलतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पड़ोस में रहने वाला चंद्रकांत शर्मा उर्फ छोटू, उम्र 39 वर्ष, रिश्ते में भतीजा लगता है। आरोपी ने दिनांक 16.03.26 को भी पुरानी रंजिश पर गाली-गलौज की थी, जिस पर थाने में FIR दर्ज हुई थी।

उसी रंजिश के चलते दिनांक 29.06.26 को सुबह 09:45 बजे आरोपी द्वारा प्रार्थिया के घर सामने पहुंचा और प्रार्थिया एवं उनके परिवार वालो को गाली गलौच देने लगा। मना करने पर आरोपी घर के अंदर घुस का जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा तत्काल FIR, दबिश देकर आरोपी की गिरफ्तारी

रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 380/2026, धारा 296, 351(3), 333 भारतीय न्याय संहिता BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी के निवास कल्याणपुर में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी चंद्रकांत शर्मा उर्फ छोटू ने पुरानी FIR की रंजिश में घर में घुसकर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देना जुर्म स्वीकार किए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, प्रधान आरक्षक सुधीर साहू एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-06-20 at 7.12.16 PM
    घर में घुसकर अश्लील गाली करते हुए मारपीट करने वाले 5…
  • WhatsApp Image 2025-04-13 at 6.45.29 PM
    थाना मालखरौदा पुलिस के कारवाही
  • WhatsApp Image 2025-04-13 at 6.45.29 PM
    01 सक्ति पुलिस के तत्परता ले हत्या के आरोपियों का…
  • WhatsApp Image 2026-04-29 at 4.59.02 PM
    घर में घुसकर महिला से मारपीट आरोपी गिरफ्तार, भेजा…

Primary Sidebar

Latest News

गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

असली जैसी चमक, नकली थी खनक! 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश

मोबाईल एवं नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा

त्वरित पुलिस रेस्क्यू: गेमन पुल में महिला के बहने की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया।

राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव की धूम

BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतर जिला/स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश

मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त से 2 फरवरी तक सायबर जागृति का अभियान चलाया जा रहा है

नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बाजार में खपाए 70 करोड़ से ज्यादा के नकली सिक्के

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in