• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पुलिस कार्यालय में हंगामा करने वाला युवक गिरफ्तार, स्टाफ से गाली-गलौज कर दी धक्का -मुक्की

  • आरोपी द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए स्टाफ को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दे रहा था।
  • आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
  • गिरफ्तार आरोपी पंकज कुमार चौबे, उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर चांपा जांजगीर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ से अनावश्यक विवाद, अश्लील गाली-गलौज और धक्का- मुक्की करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए स्टाफ को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दे रहा था।

मामला क्या है
दिनांक 01.06.2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे पंकज कुमार चौबे निवासी ग्राम सेमरा, थाना नवागढ़, एसपी कार्यालय जांजगीर पहुंचा। उसने अजाक जवाक शाखा में एक आवेदन देकर तुरंत पावती देने का दबाव बनाया। ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिस द्वारा आवेदन पढ़कर पावती देने की बात कहने पर आरोपी भड़क गया।

आरोपी बोला , “तुम मेरे आवेदन को पढ़ने वाले होते कौन हो, चुपचाप रखो और पावती दो।” स्टाफ के मना करने पर वह आवेश में आ गया और अश्लील गालियां देने लगा। हंगामा बढ़ता देख कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी ने सभी के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का- मुक्की शुरू कर दी। उसने स्टाफ को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज कुमार चौबे, उम्र 34 वर्ष के विरुद्ध अपराध क्रमांक 405/2026 धारा 221, 121(1), 132, 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

थाना प्रभारी जांजगीर जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत में आरोपी को पकडा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इनका रहा योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत, दिलीप सिंह और तोरन डहरिया का विशेष योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • c1adcfda-b4a2-493d-a7d4-5cb0c64b1a5b
    SST टीम म लगे कर्मचारी अऊ अधिकारी ल चेकिंग के दौरान…
  • पंचायत की पहल से अब होगा तलवार बाजी युवक पर कार्यवाही, जल्द करेंगे मकान खाली
    पंचायत तथा ग्रामवासियों की पहल से अब होगा तलवार बाजी…
  • WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.26.29 PM
    पुलिस कार्यालय में जहर सेवन करने के मामले में…
  • भाजपा नेता अमर सुल्तानिया के विरुद्ध दर्ज अपराध जांच पर झूठा सिद्ध होने से अपराध किया गया खारिज
    भाजपा नेता अमर सुल्तानिया के विरुद्ध दर्ज अपराध जांच…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in