• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

घर में घुसकर अश्लील गाली करते हुए मारपीट करने वाले 5 बदमाशों को थाना पामगढ़ पुलिस ने दबोचा

  • सिगरेट-राजश्री का पैसा मांगने पर बिगड़े हालात, घटना का वीडियो बनाने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
  • सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

थाना पामगढ़ क्षेत्र की घटना दुकान से उधार सिगरेट लेकर पैसे मांगने पर गाली- गलौज और फिर घर में घुसकर पाइप- डंडे से मारपीट करने वाले 5 आरोपियों को पामगढ़ पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

क्या है पूरा मामला

प्रार्थी मुकेश लहरे निवासी भैंसो, थाना पामगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 14.06.2026 को सुबह 7 बजे चंडीपारा निवासी आकाश जायसवाल उर्फ आगा अपने साथियों के साथ दुकान पर आया। उसने 5 पैकेट सिगरेट और 10 नग राजश्री लिया और पैसा नहीं दिया। पैसा मांगने पर सभी ने अश्लील गाली गलौच दी और मारपीट पर उतारू हो गए। प्रार्थी ने घटना का वीडियो बना लिया। आरोपी दो घंटे बाद आकर बताते हैं कहकर चले गए।

दोबारा हमला, घर में घुसे आरोपी

उसी दिन सुबह 9 बजे आकाश जायसवाल उर्फ आगा, विकास उर्फ मुक्कु यादव, विशाल मरकाम उर्फ रिंकू सिदार और साथी पाइप, डंडा लेकर दुकान पहुंचे। विशाल के हाथ में डंडा, आकाश के पास प्लास्टिक पाइप और मुक्कु के पास डंडा था। तीनों ने प्रार्थी से कहा, पहले वीडियो डिलीट करो और मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थी डरकर घर के अंदर भागा तो आरोपी धक्का देकर घर में घुस गए। वहां भी गाली- गलौज की और धमकी दी वीडियो डिलीट नहीं किया तो जान से खत्म कर देंगे।

गिरफ्तार आरोपी

  1. आकाश जायसवाल उर्फ आगा, 28 वर्ष, चंडीपारा पामगढ़
  2. विकास यादव उर्फ मुक्कु, 21 वर्ष, नूतन चौक सरकंडा, हाल धरदेई स्कूल पारा शिवरीनारायण
  3. विशाल मरकाम उर्फ रिंकू सिदार, 26 वर्ष, चंडीपारा
  4. सूरज कश्यप उर्फ गोलू, 23 वर्ष, चंडीपारा
  5. संजय कश्यप, 26 वर्ष, चंडीपारा पामगढ़

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 247/2026 धारा 333, 296, 351(3), 115(2), 191(3) BNS के तहत केस दर्ज करते हुए थाना प्रभारी पामगढ़ सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में दिनांक 20.06.26 को सभी आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

टीम का सराहनीय योगदान इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, सउनि सरोज पाटले, प्र.आर. रामलाल मार्कंडेय, आरक्षक नवीन रात्रे, श्याम ओग्रे, सैनिक चंद्रशेखर प्रधान व थाना पामगढ़ स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Related Posts:

  • 0108c3b1-49c2-4734-b6cd-21a1bbf7d4e0
    अपन भाई बहु ल लोहा के पाइप ले मारके हत्या कारोइया आऊ…
  • WhatsApp Image 2026-07-05 at 4.00.32 PM
    पुरानी रंजिश में घर घुसकर, धमकी व मारपीट, अकलतरा…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • iran-war_large_1836_23
    अमेरिका-ईरान युद्ध से अब इंटरनेट सेवाओं पर संकट के बादल
  • WhatsApp Image 2026-07-21 at 10.24.04 PM
    अपराधों की रोकथाम और 'प्रिवेंटिव पुलिसिंग' को…
  • WhatsApp Image 2026-06-09 at 8.03.47 PM
    टांगी से प्राण घातक हमला कर, कान काटने वाला आरोपी को…

Primary Sidebar

Latest News

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in