• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

  • दोस्ती कर वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करता था आरोपी
  • थाना चांपा पुलिस की साइबर टीम की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल जप्त

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को थाना चांपा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार किया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण
पीड़िता ने दिनांक 25.03.2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि लगभग 1 साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम आईडी धारक से हुई थी। दोनों इंस्टाग्राम वीडियो कॉल पर बात करते थे, इसी दौरान आरोपी द्वारा वीडियो बना लिया था और पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 127/26 धारा 67(ए) आईटी एक्ट, 79 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान साइबर सेल की मदद से आरोपी की पातासाजी हेतु पुलिस टीम कोलकाता रवाना हुई।

वहां से आरोपी अमल रैन पिता लाल मोहम्मद रैन, उम्र 19 वर्ष, निवासी 205 रविंद्र सारनी, थाना पोस्ता, जिला कोलकाता, पश्चिम बंगाल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल भी जप्त कर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव के मार्गदर्शन में उनि सत्यम चौहान, प्रआर सुनील सिंह, आर ईश्वरी राठौर एवं थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 6.38.26 PM
    सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट कर पैसों…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-07-13 at 7.58.05 PM
    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की अश्लील फोटो…
  • WhatsApp Image 2026-06-14 at 6.35.46 PM
    इंस्टाग्राम पर दोस्ती, पैसों का जाल और डराकर वीडियो…
  • WhatsApp Image 2026-04-22 at 1.07.10 PM
    चमत्कार के नाम पर धोखा: महिला से अनाचार ‘आरोपी ढोंगी…
  • WhatsApp Image 2025-05-02 at 7.16.20 PM
    पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी के फर्जी आधार/पेन कार्ड…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in