• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

महिला वकील की हत्या कर चेहरा कुचला, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक मजदूर ने महिला वकील का गला काटकर मर्डर कर दिया। दोनों के बीच 2 साल से अफेयर था। लोकनाथ पटेल (30) शादीशुदा था। आराधना सिदार (30) जिला कोर्ट में जूनियर वकील थी।

दोनों की सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई थी। जब आराधना ने शादी करने की जिद्द की तो परेशान होकर आरोपी ने उसे मारने की प्लानिंग की। वह दुकान से सब्जी काटने का चाकू खरीद लाया। 10 मई की सुबह उसे तुमीडीह जंगल ले गया।

यहां उसे गला दबाकर बेसुध किया, फिर पहचान मिटाने पत्थर से चेहरा कुचला, तब भी उसकी सांसें चल रही थी। पुलिस को गुमराह करने उसने युवती के कपड़े उतारे। फिर चाकू से गला काट दिया। 2 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

2 दिन बाद मिली थी लाश

12 मई को तुमीडीह डैम किनारे जंगल में युवती की लाश अर्धनग्न हालत में मिली थी। पुलिस इस मामले में तब से आरोपी की तलाश कर रही थी। 16 मई को उसे गिरफ्तार कर लिया।

अब जानिए पूरा मामला

जांच में पता चला कि आरोपी लोकनाथ पटेल (30) चारपारा का रहने वाला है। साल 2024 में उसकी पहचान लैलूंगा की रहने वाली आराधना सिदार से हुई थी। वह रागयढ़ जिला अधिवक्ता संघ की सदस्य भी थी।

दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई और बाद में प्रेम संबंध बन गया। आराधना अब शादी करने की जिद्द करती थी, जबकि उसे पता था कि लोकनाथ शादीशुदा है। समझाने पर नहीं मानी तो आरोपी उसे रास्ते से हटाना चाहता था।

दोनों घूमने के बाद होटल में ठहरे

9 मई की रात दोनों की फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद 10 मई की सुबह लोकनाथ उससे मिलने पंजरी प्लांट पहुंचा। वहां से आराधना को लेकर सक्ति की ओर निकल गया।

दोनों दमाउधारा मंदिर घूमने गए और शाम करीब 4:30 बजे वापस लौटे। इसके बाद आरोपी ने एक ठेले से खाना पैक कराया और शक्ति थाना के पास स्थित गुप्ता लॉज में कमरा लिया

होटल में नाम बदलकर पति पत्नी एंट्री करवाई

लॉज के रजिस्टर में उसने अपना और आराधना का नाम बदलकर पति-पत्नी के रूप में दर्ज कराया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच शादी की बात को लेकर पहले से विवाद चलता था। उसी रात लॉज में भी इसी बात पर झगड़ा हुआ था।

सब्जी काटने वाला चाकू खरीदा

आरोपी पहले ही एक दुकान से सब्जी काटने वाला पीले हैंडल का चाकू खरीद चुका था। अगली सुबह करीब 5:30 बजे आरोपी आराधना को बाइक से सक्ति से तुमीडीह जंगल ले गया। 7:30 बजे तक दोनों जंगल के अंदर तक चले गए थे। जहां दूर दूर तक कोई नहीं था।

मर्डर से पहले कपड़े उतारे

वहां आराधना ने रास्ता नहीं होने की बात कही, तभी आरोपी ने पीछे से उसका गला दबा दिया। युवती के बेसुध होकर गिरने के बाद उसने पत्थर से सिर और चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद चाकू से गले पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या से पहले युवती के कपड़े भी उतारकर वहीं फेंक दिए थे और शव को जंगल में छोड़कर भाग गया।

मारने के बाद डैम के पानी से हाथ पैर धोया

घर लौटते समय आरोपी ने राबो डैम के पास हाथ-पैर से खून धोया। बाद में उसने युवती के बैग से मिले रुपए खर्च कर दिए और बैग तालाब के पास फेंक दिया। आधार और एटीएम कार्ड जला दिए।

आरोपी को आराधना के मोबाइल और फोन-पे का पासवर्ड भी पता था। ऐसे में हत्या के बाद शक से बचने के लिए उसने मृतका के मोबाइल से उसकी बहन और सहेलियों को लड़की की आवाज निकालकर कॉल किया। बाद में मोबाइल को पत्थर से तोड़कर नाले के पास फेंक दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पूरी वारदात कबूल कर ली

अधिवक्ता संघ ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

शुक्रवार को अधिवक्ता संघ ने SSP को ज्ञापन सौंपकर दोषी पर कार्रवाई की मांग की थी। मृत युवती की बहन भी बेंगलुरु से रायगढ़ पहुंची। उसने बताया कि दीदी का फोन एक दिन बंद था, अचानक फोन चालू हुआ और कोई दूसरी लड़की उसकी आवाज में बात कर रही थी।

उसके बाद हमें सीधे डेडबॉडी मिलने की जानकारी मिली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और बाइक नंबर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Related Posts:

  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • 53be2363-f07e-4367-81d2-d0d0b520ad38
    अपन के घरवाली ल चाकू ले मारके मौत के घाट उतरोइया…
  • Untitled-1 copy
    अफेयर के विवाद में उजड़ा पूरा परिवार’ मां ने बच्चों…
  • Untitled-1 copy
    जांजगीर डबल मर्डर केस में सख्त फैसला: शराब दुकान में…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • Untitled-1 copy
    प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर छोटे-छोटे टुकड़ों में…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in