• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल म 23 दिसम्बर के मनाये जाहि राष्ट्रीय किसान दिवस, प्रगतिशील किसान आऊ पत्रकार सम्मान समारोह

जांजगीर-चाम्पा. 23 दिसंबर, शनिवार को किसान स्कूल बहेराडीह में राष्ट्रीय किसान दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर किसान स्कूल परिवार द्वारा क़ृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 9 प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया जायेगा, वहीं विलुप्त चीजों कों सहेजने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले और किसान स्कूल द्वारा चलाए जा रहे पुरखा के सुरता अभियान में शामिल 9 प्रगतिशील किसानों और इलेक्ट्रॉनिक मिडिया, प्रिंट मिडिया तथा वेब मिडिया से 9 पत्रकार का सम्मान किया जायेगा।

इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी 23 दिसंबर, शनिवार को दोपहर 1 बजे राष्ट्रीय किसान दिवस किसान स्कूल परिसर में मनाया जाएगा। इस बीच किसान और किसानों के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी जायेगी, वहीं दूसरी तरफ क़ृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों का किसान स्कूल परिवार की ओर से सम्मान किया जायेगा। इसके साथ ही विलुप्त चीजों कों किसान स्कूल के संग्रहालय अर्थात धरोहर में सहेज कर एकत्रित करने, किसान स्कूल परिवार द्वारा चलाए जा रहे पुरखा के सुरता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले किसानों और जिले के साथ ही प्रदेश के 9 पत्रकार का सम्मान किया जायेगा।

किसान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक करेंगे किसानों से विशेष बातचीत


किसान स्कूल के संयोजक डॉ. सुरेश कुमार देवांगन ने बताया कि धान खरीदी प्रारम्भ हो चुकी है और किसान बड़ी संख्या में बैंको में अपनी साल भर की मेहनत की रकम आहरित करने जाते हैं और उसी मौके का लाभ उठाकर कुछ उठाईगीर सक्रिय होकर उनकी सालभर की गाढ़ी कमाई को चोरी कर लेते हैं। साथ ही, साइबर फ्राड भी बैंको से पैसों को ठगी कर निकाल लेते हैं। ऐसी परिस्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर किसान स्कूल बहेराडीह में आयोजित कार्यक्रम में किसानों से पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल विशेष रूप से बातचीत करेंगे।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • 53bd1d06-4fc0-43df-90d6-fa57ebb733df
    किसान महोत्सव की तैयारियों को लेकर किसानों की हुई…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-18
    Kisan School : किसान स्कूल को मनेन्द्रगढ़ के युवा…
  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ़ के 9 पत्रकार संग 9 प्रगतिशील किसान आऊ…
  • 7dc2a4c0-a1f6-4cf9-9b93-036764f4f52d
    छत्तीसगढ़ी यू ट्यूब चैनल सीजी पंचायत न्यूज के…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in