• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

हादसा नहीं, हत्या थी, पुलिस की बारीकी से पूछताछ में खुला राज

  • ट्रक के लेन-देन को लेकर दोस्त की पीट-पीटकर हत्या, वारदात को एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास
  • शराब पार्टी के बाद विवाद, साथी के साथ मिलकर दोस्त को उतारा मौत के घाट
  • अकलतरा पुलिस की सघन जांच में आरोपी ने हत्या का जुर्म किया स्वीकार, गिरफ्तार आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
  • अकलतरा पुलिस ने सुलझाई संदिग्ध मौत की गुत्थी एक्सीडेंट के तहत दर्ज मामला हत्या में बदला, घटना में उपयोग कार भी जब्त
  • गिरफ्तार आरोपी हेमंत सिंह ठाकुर (23 वर्ष), पिता गोविंद सिंह ठाकुर, निवासी दीनदयाल कॉलोनी, बिलासपुर

घटना का विवरण: दिनांक 24.06.26 को सोनादुला-सांकर भारतमाला रोड पर वाहन क्रमांक CG 10 BP 9060 की घटना में मृतक अरविंद सिंह लोधी (26 वर्ष), निवासी सकरी, बिलासपुर की मृत्यु हुई थी।

थाना अकलतरा पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना को सड़क दुर्घटना मानते हुए वाहन चालक के विरुद्ध धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन में घटना की हर पहलुओ की बारीकी से जांच की गई।

कैसे खुला राज

SDOP अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी जय कुमार साहू और चौकी प्रभारी कोटमीसोनार विनोद जाटवर ने जब आरोपी हेमंत सिंह ठाकुर दीनदयाल कॉलोनी बिलासपुर से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया।

आरोपी ने कबूला – ट्रक के लेन-देन को लेकर मृतक से पुराना विवाद था। घटना वाले दिन शराब पार्टी के दौरान कहासुनी बढ़ गई। फिर हेमंत ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अरविंद को लात-घूंसों से पीट-पीटकर मार डाला और सबूत मिटाने के लिए लाश को कार के नीचे डालकर एक्सीडेंट का नाटक रचा।

जांच में हत्या के तथ्य सामने आने पर प्रकरण में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस जोड़ी गई तथा पूर्व में दर्ज धारा 106(1) बीएनएस को हटाया गया। घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक CG 10 BP 9060 को विधिवत जब्त कर आरोपी हेमंत सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। प्रकरण की विवेचना एवं फरार एक अन्य आरोपी की पातासाजी जारी है।

उक्त कार्रवाई में एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, निरीक्षक जय कुमार साहू, उप निरीक्षक विनोद जाटवर सहित थाना अकलतरा एवं पुलिस सहायता केन्द्र कोटमीसोनार के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-16 at 11.03.14 AM
    सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात जांजगीर पुलिस…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • 20241228215630_e9a71c9b-9176-46b2-8c3e-71675f69d28c
    तेज रफ्तार म ट्रक अऊ कार आपस म भिड़ीस , दुनो म लगीस…
  • अवैध सम्बन्ध के कारण आरोपियो ने उतारा मौत के घाट , अंधेकत्ल की गुत्थी 24 घंटे के भीतर में सुलझाने में हसौद पुलिस को मिली सफलता
    अवैध सम्बन्ध के कारण आरोपियो ने उतारा मौत के घाट ,…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…

Primary Sidebar

Latest News

मोटर साइकिल चोरी के फरार आरोपी सोहेल खान उर्फ राजा उर्फ छोटू निवासी मनियावाला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) गिरफ्तार – थाना डभरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के इस गांव में शराब पीने पर लगेगा 1,500 रुपये का जुर्माना, बनाने या बेचने पर 5 हजार, सामाजिक बहिष्कार भी होगा,

हादसा नहीं, हत्या थी, पुलिस की बारीकी से पूछताछ में खुला राज

आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक

नाबालिक लड़की को बहला फूसलाकर भगाकर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने आरोपी गिरफ्तार

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 172वीं महाआरती में पंडित नीरज उपाध्यायहुए शामिल

सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती

साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

थाना बलौदा क्षेत्र में हुए चोरी का खुलासा, एक महिला सहित 4 आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

उधारी के ₹2,000 मांगने पर विवाद, युवक की हत्या

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in