• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अवैध सम्बन्ध के कारण आरोपियो ने उतारा मौत के घाट , अंधेकत्ल की गुत्थी 24 घंटे के भीतर में सुलझाने में हसौद पुलिस को मिली सफलता

अवैध सम्बन्ध के कारण आरोपियो ने उतारा मौत के घाट , अंधेकत्ल की गुत्थी 24 घंटे के भीतर में सुलझाने में हसौद पुलिस को मिली सफलता

संवाददाता

राम कुमार मनहर  

मोबाईल नंबर 9977109155

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने उतारा पति को मौत के घाट
⏺️ अवैध सम्बन्ध के कारण आरोपियो ने उतारा मौत के घाट
⏺️साक्ष्य छुपाने हेतु शव को पानी में फेंक कर गुम होने की गढ़े कहानी

⏩मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दुकालू राम साहू द्वारा दिनांक 28.03.2023 को अपनी बहू चानेश्वरी साहू एवं अन्य ग्रामीणों के साथ थाना हसौद आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसका बेटा गणेश साहू दिनांक 27.03.23 को रात्रि करीबन 08.30 बजे सफेद रंग के कार में आये व्यक्ति के बुलाने पर उनके साथ घर से कहीं चले गया एवं वापस घर नही आया जिस पर थाना हसौद में गुम इंसान कायम कर जांच कार्यवाही की जा रही थी। दिनांक 30.03.2023 को गणेशराम साहू पिता दुकालू राम साहू उम्र 40 साल साकिन गुंजियाबोड़ का शव सोननदी के पानी में तैरता हुआ मिला जिसका मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लेकर मृतक के शव का पीएम कराया गया तथा गवाहों का कथन लेखबद्ध कराया गया। जांच में मृतक गणेशराम साहू की हत्या होना पाये जाने से थाना हसौद में अपराध क्रमांक 47 / 2023 धारा 302, 201 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।
⏩ प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री एम आर अहिरे (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय चन्द्रपुर / डभरा श्री बी. एस. खूंटिया के द्वारा आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देश प्राप्त होने पर उनके कुशल मार्ग दर्शन में विवेचना किया गया विवेचना में पाया गया कि मृतक की पत्नी चानेश्वरी साहू अपने पड़ोस के प्रमोद साहू के साथ फोन से बाते करती थी जिसकी जानकारी मृतक गणेशराम साहू को होने पर दोनों पति पत्नि आपस में अक्सर लड़ाई झगड़ा होते रहते थे दिनांक 27.03.2023 को रात्रि में चानेश्वरी साहू से मिलने प्रमोद साहू उसके घर आया हुआ था उसी दौरान मृतक गणेशराम साहू उन्हे अपने कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया जिसके कारण उनके मध्य विवाद हो गया तब चानेश्वरी साहू अपने प्रेमी प्रमोद साहू के साथ मिलकर गणेशराम साहू के गमछे से बांधकर गला घोट कर हत्या कर दिये एवं साक्ष्य छुपाने हेतु उसके शव तथा उसके मोबाईल को रात्रि में सुनसान होने पर सोन नदी के पानी में फेंक दिये। दोनों मिलकर गणेशराम साहू को एक सफेद रंग के कार में आये व्यक्ति के बुलाने पर घर से कहीं चले जाने एवं वापस नही होने की झूठी कहानी गढ़ कर उनके घर वालों एवं पुलिस वालों को गुमराह किये। ⏩आरोपी प्रमोद साहू के कब्जे से मृतक गणेशराम साहू के हत्या करने में प्रयुक्त गमछा एवं आरोपिया चानेश्वरी साहू से मोबाईल को नष्ट करने हेतु उपयोग में लाये गये छोटे सब्बल को जप्त किया गया। ⏩आरोपी 1. प्रमोद कुमार साहू पिता गोवर्धन साहू उम्र 23 साल साकिन गुजियाबोड थाना हसौद जिला सक्ती (छ0ग0) 2 चानेश्वरी साहू पति स्व० गणेश राम साहू उम्र 28 साल साकिन गुजियाबोड थाना हसीद जिला सक्ती (छ0ग0) को दिनांक 31.03.2023 को गिरफ्तार किया गया जिसे आज दिनांक 01.04.2023 को माननीय न्यायालय पेश किया गया अँधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने में उप निरीक्षक नवीन पटेल, सउनि जे०के वर्मा, प्र०आर० अनूप खलखो, आर० मिरीश साहू, घनश्याम टडन, घनश्याम पाण्डेय, बृजमोहन नेताम, प्रमोद सोनत, महेन्द्र महेश्वरी. मनोज कोशले, विनोद कटकवार, जयपाल कंवर, शिवगोपाल रात्रे, सहदेव यादव, जयप्रकाश गबेल, रणजीत जांगड़े, खगेश्वर राठौर एवं महिला आरक्षक राजकुमारी खरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • 5296602-untitled-15-copy
    सास-बहू को गैस की किल्लत ने लड़वा दिया, थाने तक पहुंचा मामला
  • 53be2363-f07e-4367-81d2-d0d0b520ad38
    अपन के घरवाली ल चाकू ले मारके मौत के घाट उतरोइया…
  • जनदर्शन मा बेटा अपन सियान बुजुर्ग दाई ला छोड़ के घर लौटीस, कलेक्टर मैडम मानवता के मिशाल पेश करत आखिर घर पहुचाइस
    जनदर्शन मा बेटा अपन सियान बुजुर्ग दाई ला छोड़ के घर…

Primary Sidebar

Latest News

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in