• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात जांजगीर पुलिस की बड़ी पहल

  • निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध के लिए परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग को लिखा पत्र
  • बलौदा थाना क्षेत्र, भारतमाला मार्ग पर यातायात एवं बलौदा पुलिस की विशेष चेकिंग अभियान: एक ही दिन में 96 वाहन चालकों के विरूद्ध धारा MV ACT के तहत कार्रवाई
  • वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन की भी, कार्यवाही की जा रही है
  • यातायात पुलिस की अपील – निर्माण पूर्ण होने तक भारतमाला मार्ग पर सफर न करें पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यातायात पुलिस द्वारा बलौदा थाना क्षेत्र से गुजरने वाले निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम (MV Act) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर आवागमन रोकने परियोजना निदेशक को लिखा गया पत्र
  • सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस जांजगीर-चांपा द्वारा भारतमाला परियोजना के परियोजना निदेशक, कोरबा को पत्र प्रेषित किया गया है। पत्र के माध्यम से बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर छोटे एवं बड़े सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने का अनुरोध किया गया है। निर्माण कार्य जारी रहने के कारण मार्ग पर वाहन संचालन अत्यंत जोखिमपूर्ण बना हुआ है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।
  • एक दिवसीय चेकिंग अभियान में 96 वाहन चालक पकड़े गए
  • यातायात पुलिस द्वारा भारतमाला मार्ग के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग पॉइंट स्थापित कर सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों की अवहेलना कर निर्माणाधीन मार्ग का उपयोग करने वाले वाहन चालकों की जांच की गई। एक ही दिवस में लगभग 96 वाहन चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षित मार्गों का उपयोग करने की समझाइश भी दी गई।
  • यातायात पुलिस की अपील –
  • सुरक्षा के लिए निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग का उपयोग न करें ।यातायात पुलिस जांजगीर-चांपा आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि बलौदा क्षेत्र से गुजरने वाला भारतमाला मार्ग वर्तमान में निर्माणाधीन है। ऐसे में छोटे एवं बड़े वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जब तक मार्ग का निर्माण पूर्ण रूप से संपन्न न हो जाए, तब तक भारतमाला मार्ग का उपयोग न करें तथा वैकल्पिक एवं सुरक्षित मार्गों का ही चयन करें। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।जारीकर्ता

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-05-13 at 12.46.08 PM
    शराब पीकर वाहन चलोइया यातायात पुलिस जांजगीर की…
  • WhatsApp Image 2025-05-19 at 7.18.56 PM
    पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय…
  • WhatsApp Image 2026-06-20 at 6.15.51 PM
    स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात…
  • WhatsApp Image 2025-04-20 at 11.47.57 AM
    शराब पीके वाहन चलोइया के विरुद्ध यातायात पुलिस…
  • ed5cfc7d-027d-4102-963c-5dd8dfefd77d
    विशेष अभियान के तहत सिर्फ मालवाहक गाड़ियों के चालकों…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in